धनतेरस के दिन पुलिस और बदमाशों में हुई दे दनादन, लखटकिया बदमाश ढेर

शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी शातिर नफीस, बाग में ठेकेदारी छोड़कर खूब चलाया नकली नोटों का नेटवर्क, हत्या से छाया

शामली। धनतेरस के दिन जनपद पुलिस और शातिर बदमाश के बीच जमकर दे दनादन होती नजर आई। खूब फायरिंग हुई, इसमें पुलिस की गोली लगने से एक लाख का इनामी बदमाश नफीस ढेर हो गया। नफीस अपराध जगत में बेहद शातिर माना जाता था, नफीस कभी बाग ठेकेदार था। 1990 में लूट के विरोध में व्यापारी की हत्या के बाद वह अपराध की दुनिया में उतर गया और वो इसके बाद नसीम उर्फ चीचड़ गैंग से जुड़ गया था।
कांधला पुलिस के साथ गांव भभीसा के जंगल में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश नफीस मारा गया। उस पर लूट, गैंगस्टर, जानलेवा हमले और नकली करेंसी समेत 34 मुकदमे दर्ज थे। वह तीन मामलों में वांछित चल रहा था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कांधला पुलिस भभीसा चौकी पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस टीम पर फायर करते हुए भाग निकलेमल। पुलिस ने पीछा किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आए बदमाश गोली लगने से घायल हुआ। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी मौके से भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसपी ने बताया मारा गया बदमाश नफीस कांधला के मोहल्ला खेल का निवासी था और थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 34 मुकदमे दर्ज थे। उसके कब्जे से बाइक, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया मुठभेड़ के दौरान बदमशो की तरफ से फायरिंग में कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार बल बल बचे हैं। उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी है। शामली के कांधला में मुठभेड़ में मारा गया नफीस कभी आम का बाग ठेके पर लिया करता था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, वर्ष 1990 में उसने पहली वारदात की थी। कांधला के दुर्गा मंदिर में लूट का विरोध करने पर इलेक्ट्रीशियन ईश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपराध की राह पकड़ ली।
नफीस ने शामली के चर्चित नसीम उर्फ चीचड़ गैंग से हाथ मिला लिया और लगातार लूट, चोरी, डकैती और फिरौती जैसी वारदातों में शामिल रहा। उसने शामली के अलावा मुजफ्फरनगर, हरियाणा के करनाल और पानीपत तक अपना नेटवर्क फैला लिया था। एसपी ने बताया कि नफीस जाली नोटों के गिरोह का भी हिस्सा था। आठ माह पहले पकड़े गए गिरोह में उसका नाम सामने आया था। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसका संपर्क पाक एजेंटों से तो नहीं था। पुलिस पिछले 15 दिन से नफीस के पीछे लगी हुई थी। जानकारी मिली थी कि वह कांधला इलाके में बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। उसके परिवार में पत्नी, बेटी और छोटा भाई है, जिन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर दरोगा वीडियो पर बवाल, महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नई मंडी में सीसीटीवी कैमरों की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसानस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में फर्जी कारोबारः सरकार को लगाया 20 करोड़ का फटकावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के श्रद्धालु की

Read More »