मुजफ्फरनगर में गहराया गैस संकट: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बंद

ईरान-अमेरिका जंग का पड़ा गहरा असर, होटलों-ढाबों की भट्टियां हुई ठंडी, बंद होने लगे घरों के चूल्हे, जनजीवन प्रभावित

मुजफ्फरनगर। ईरान के साथ जारी युद्ध का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित होने से मुजफ्फरनगर में एलपीजी संकट गहराने लगा है। तेल कंपनियों के नए नियमों के चलते जहां घरेलू उपभोक्ताओं को गैस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने से होटल, ढाबे और फास्ट फूड कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके साथ ही घरों में भी चूल्हा गैस किल्लत के कारण नरम पड़ने लगा है, लोग गैस सिलेंडर का जुगाड़ करने के लिए भयंकर रूप से सड़कों पर भटकते दिखाई दे रहे हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद में इन दिनों एलपीजी गैस की किल्लत गंभीर रूप लेती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैदा हुए संकट और खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इसके परिणामस्वरूप तेल कंपनियों ने गैस बुकिंग और वितरण के नियमों में बदलाव कर दिए हैं, जिससे उपभोक्ताओं और कारोबारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नए नियमों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब दूसरा सिलेंडर 25 दिन के अंतराल के बाद ही बुक करने की अनुमति दी जा रही है। वहीं होटल, ढाबों के साथ ही चाट-पकौड़ी, हलवाई और फास्ट फूड दुकानों में उपयोग होने वाले कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल पूरी तरह रोक दी गई है। इस फैसले से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खान-पान की दुकानों की गैस भट्टियां ठंडी पड़ने लगी हैं।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ हाईटेंशन टावर युवती मामला: प्रेमी से शादी की जिद में 440 केवी टावर पर चढ़ी लड़की, 6 घंटे चला ड्रामा

शहर हो या गांव देहात सभी कंपनियों की गैस एजेंसियों पर हालात यह हैं कि सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। लोग अपने बुकिंग नंबर के साथ सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। गैस एजेंसियों की होम डिलीवरी तो बुरी तरह से प्रभावित बनी नजर आ रही है। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि बुकिंग के बाद उन्हें ओटीपी नहीं मिल रहा, जिसके कारण सिलेंडर प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। कई लोग दिनभर एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

रुड़की रोड पर दो गैस एजेंसियों के गोदामों पर सिलेडर लिए लोग परेशान घूमते नजर आए। यहां पर मंगलवार की सुबह से ही काफी संख्या में लोग अपने घरों के रिफिल सिलेंडर लेकर आपूर्ति पाने के लिए भटक रहे थे। इन परेशान कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस खत्म होने के कारण उन्हें मजबूरी में लकड़ी और कोयले से खाना बनाना पड़ रहा है। एक महिला ने बताया कि ओटीपी न मिलने से गैस नहीं मिल पा रही और बच्चों के लिए भोजन बनाने में भी कठिनाई हो रही है। शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों पर भीड़ और अव्यवस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। एजेंसी कर्मियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए ही कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है। गैस एजेंसी के गोदाम प्रभारी के अनुसार ओटीपी से जुड़ी समस्या तकनीकी है, जिसे जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बुकिंग की पुष्टि होने के बाद ही एजेंसी पर आएं, ताकि अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  मृत व्यक्ति को बनाया जमानती! गैंगस्टर नीरज बाबा की जमानत में खुला फर्जीवाड़ा

नियम हुए सख्त: अब 25 दिन बाद ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

केंद्र सरकार ने संकट को देखते हुए सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं, इसके तहत तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन की पूर्व व्यवस्था के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने और आपूर्ति को संतुलित बनाए रखने के लिए मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नए नियम लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अगले सिलेंडर की बुकिंग के लिए चार दिन अधिक इंतजार करना होगा। गैस एजेंसियों को भी इसके संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिले में 52 गैस एजेंसियां, छह लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित

जिला आपूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय ने बताया कि ईरान के साथ जारी जंग के कारण बने हालातों को देखते हुए जनपद में तेल और गैस की आपूर्ति पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। गैस एजेंसियों से नियमित संपर्क कर निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल जनपद में गैस या तेल की आपूर्ति को लेकर बड़ा संकट नहीं है। कंपनियों ने केवल कुछ नियमों में बदलाव किया है। इनके तहत होटल और ढाबों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद की गई है, जबकि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। बुकिंग अवधि में चार दिन बढ़ाये गये हैं। आॅनलाइन बुकिंग के बाद चार से छह दिनों के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। उपभोक्ताओं को गोदामों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। जनपद में विभिन्न कंपनियों की 52 एलपीजी गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिन पर छह लाख से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं। माना जा रहा है कि इन उपभोक्ताओं पर इस संकट का प्रभाव पड़ने लगा है।

इसे भी पढ़ें:  परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता पर जुर्माना वसूला

आईजीएल बनी सहारा, 35 हजार घरों में जारी पीएनजी आपूर्ति

जंग के हालातों के बीच एलपीजी संकट की समस्या में इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने जनपद के करीब 35 हजार घरों में पीएनजी के जरिए गैस आपूर्ति जारी रखी है। कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर दिलीप कुमार के अनुसार गैस की सप्लाई गेल की पाइपलाइन से हो रही है और ख्यावड़ी (शामली) स्थित सेंटर से मुजफ्फरनगर, शामली व मेरठ को गैस भेजी जाती है। कंपनी के पास भरपूर पीएनजी और सीएनजी है।
इन तीनों जनपद में 41 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं और कहीं भी आपूर्ति की कमी नहीं है। जिन घरों में मीटर लग चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन शुरू किया जा रहा है। आईजीएल की टीम करीब 12 हजार ऐसे उपभोक्ताओं से संपर्क कर रही है, जिन्होंने अभी तक अपना कनेक्शन शुरू नहीं कराया है। कंपनी ने एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी में शिफ्ट होने की सुविधा भी देने की बात कही है।

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः रंगदार धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में सड़कों पर जन सैलाबकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आफत की मूसलधार बारिश-छतें गिरीं, घरों में घुसा पानीपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ाबचना

Read More »