मुजफ्फरनगर ट्रेड फेयरः जंपिंग झूले में फंसा युवक, घंटों बाद रेस्क्यू

पहले से जताई जा रही थी हादसे की आशंका, जांच की मांग पर प्रशासन अब तक खामोश, सुरक्षा इंतज़ामों पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। शहर के नुमाइश मैदान में चल रहे दिवाली ट्रेड फेयर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक जंपिंग झूले में फंस गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना न केवल मेले के सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े करती है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की ओर भी इशारा करती है, क्योंकि पहले से ही ऐसे हादसे की आशंका जताई जा चुकी थी।
नुमाइश मैदान पर चल रहे दिवाली ट्रेड फेयर में मंगलवार की रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फेयर में लगे जंपिंग झूले में एक युवक अचानक फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला अचानक रुक जाने से युवक मशीन के अंदर फंस गया और कई घंटे तक वहीं तड़पता रहा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक की हालत अब स्थिर है। दलित अति पिछड़ा संघर्ष संग्राम सेना ट्रस्ट ने कुछ दिन पहले ही नुमाइश मेले में लगे झूलों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और मुजफ्फरनगर प्रशासन को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी।
ट्रस्ट का कहना था कि झूलों के रखरखाव और संचालन में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक प्रशासन की ओर से उस पत्र पर कोई जांच आख्या नहीं दी गई है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने ऐसी किसी भी गंभीर लापरवाही या शिकायत से इंकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि उनके पास अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का संगमः गौरव स्वरूप

Also Read This

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »