समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया।

यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गिरीश अग्रवाल लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला है और युवा पीढ़ी को भी सकारात्मक दिशा प्राप्त हुई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

लायंस क्लब से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि गिरीश अग्रवाल को मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि मुजफ्फरनगर और लायंस क्लब दिव्य परिवार के लिए भी गर्व का विषय है। उनके समर्पण, कार्यकुशलता और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह सम्मान पूरी तरह सार्थक है।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर सख्तीः रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

सम्मान मिलने पर गिरीश अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 की कैबिनेट एवं लायंस परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ समाज सेवा के कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने गिरीश अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज हित में निरंतर कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले समय में भी सेवा के नए आयाम स्थापित कर लायनिज्म की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  रूप जहां हत्या मामला: भाई ने चुन्नी से ली जान

Also Read This