अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले सात शातिर पकड़े

मुजफ्फरनगर। आईपीएस राजेश घुनावत ने अंडर ट्रेनी अफसर के रूप में शहर कोतवाली का कार्यभार संभाला तो उनकी टीम ने चार्ज के दो दिन बाद ही एसओजी के साथ मिलकर अवैध हथियारों के कारोबार का भंड़ाफोड़ कर सात शातिर सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात अवैध हथियार, सात मोबाइल और बाइक पुलिस ने बरामद करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस लाइन सभाकक्ष में शहर कोतवाली पुलिस की इस कामयाबी को मीडिया कर्मियों के साथ साझा करते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करने वाले 07 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर बड़कली फाटक से आगे रास्तों से इन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें शुभम गिरी, उज्जवल त्यागी, अंकुर त्यागी, शिवांक पाल, )तिक, तुषार वर्मा और वंश वर्मा शामिल हैं। इनका एक साथी रक्षित त्यागी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हैं। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही पर एक्शनः मंडलायुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया नोटिस

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  किसका पता… किसका वोट? एक ही घर से 42 मतदाता गायबवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही पर एक्शनः मंडलायुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट

Read More »