सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देवबन्द के प्रागंण में स्थापित 50 बेड अस्पताल एवं नये ओ०पी०डी० कक्ष का कुंवर ब्रजेश सिंह,

राज्यमंत्री लो०नि०वि०, उ०प्र० सरकार, व डा० प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहारनपुर द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा० रियंका चौधरी अधीक्षक, सामु०स्वा०केन्द्र, देवबन्द की अध्यक्षता में पूनम त्यागी, हैल्थ सुपरवाईजर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विजय त्यागी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, विपिन गर्ग अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, देवबन्द, डा० सुखपाल स्वास्थ्य प्रकोष्ठ, डा० उपेन्द्र चौधरी, सोनिक कश्यप मण्डल अध्यक्ष, अरूण गुप्ता नगर अध्यक्ष आदि कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह ने कहा कि देवबन्द क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से बेहतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता को उपचार के लिए कहीं अन्य नहीं जाना पड़ेगा। आने वाले समय में क्षेत्र की जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा। जिससे सभी को बेहतर सुविधा का लाभ मिल सकें। डा० प्रवीण कुमार द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर कैम्प आदि लगाकर ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधायें दी जा रही है। मरीजों को बहतर उपचार की सुविधा प्राप्त हो सके इसका भी ध्यान रखा जाता है। इस मौके पर डा० आशुतोष एम०ओ०, डा० अनुज चौहान, पूरण सिंह राघड़ चीफ फार्मासिस्ट, देवेन्द्र सिंह बी०पी०एम०, मोतीलाल बी०सी०पी०एम० आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता से मधुबन रेस्टोरेंट खाली करायेगी पालिका

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता से मधुबन रेस्टोरेंट खाली करायेगी पालिकास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पालिका टीम ने शहर में चलाया जीरो वेस्ट अभियानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी ने सफाई कर्मचारियों को दिया पसंदीदा तोहफाभाकियू

Read More »