पत्रकार सतीश मलिक के घर चोरी का खुलासा, शातिर को पुलिस ने किया लंगड़ा

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ पत्रकार सतीश मलिक के यहां तीन दिन पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ में लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से चोरी की गयी लाईसेन्सी रिवाल्वर, अवैध शस्त्र, 5000 रुपये नगद तथा एक मोटरसाईकिल बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी सिविल लाईन आशुतोष सिंह व एसओजी प्रभारी जोगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन व एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर मॉडल टाउन के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध शस्त्र, 5000/- रुपये नगद तथा एक मोटरसाईकिल बरामद की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार सतीश मलिक निवासी साउथ सिविल लाईन ने तीन दिन पहले पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर द्वारा रात के समय उनके घर से नगदी व लाईसेन्सी रिवाल्वर को चोरी करने की घटना की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया तथा घटना के खुलासे हेतु थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम आज मॉडल टाऊन के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी उक्त चोरी की घटना को कारित करने वाला अभियुक्त किसी अन्य घटना को करने के उद्देश्य से इसी मार्ग से मोटरसाईकिल पर सवार होकर आने वाला है। कुछ समय पश्चात एक मोटरसाईकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसे चौकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार पुलिस टीम को देखकर तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश होने का शक होने पर मोटरसाईकिल सवार का पीछा किया गया। बदमाश द्वारा पुलिस टीम से खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम आदिल उर्फ जिशान पुत्र शाहिद निवासी मन्दिर वाली गली कस्बा व थाना कांधला जनपद शामली बताया है। बदमाश के कब्जे से 1 लाईसेन्सी रिवाल्वर, 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 5000 रुपये नगद, एक स्पलैण्डर मोटरसाईकिल बरामद की है।

इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA--मीनाक्षी के आवास पर श्रीराम का 'गौरव', राममय होगा शहर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ वकीलों ने की कचहरी में हड़तालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बच्चों को मां-बाप समय जरूर दें, उनको समझेंः डॉ. फारूकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ वकीलों ने की कचहरी

Read More »