कोल्ड ड्रिंक्स में नशे की दवाई मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म

मुरादाबाद। मुरादाबाद में युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो खींच लिए। किसी से शिकायत करने पर फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना मझोला में क्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी पहचान बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के गांव मलकपुर निवासी विशाल राजपूत (20) से हुई थी। विशाल ने उसे दो सितंबर को मिलने के लिए गौतम बु( पार्क में बुलाया। जहां विशाल ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो खींच लिए। होश में आने पर विशाल ने युवती से कहा कि अगर किसी से भी कोई शिकायत की तो फोटो वायरल कर देगा। पीड़ित युवती ने इस बात की शिकायत जब आरोपी के भाई आकाश उर्फ गौरव और उसकी बहन पूनम से की तो तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ मझोला मोहित कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर कांवड़ियांे संग जमकर नाचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में किशोर व परिजनों पर केस-सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में किशोर ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि वह कई दिन से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। एक दिन पहले जब बेटी छत पर अकेली सोई हुई थी तो किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि चीखपुकार सुनकर पीड़िता के पिता छत पर पहुंचे तो आरोपी चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए भाग गया। वह आरोपी किशोर के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने भी गाली-गलौज करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी किशोर व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---लुटेरे गिरोह के तीन शातिर बदमाश दबोचे
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *