प्रयागराज- प्रयागराज में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से कुचलकर तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। उतरांव थाना अंतर्गत नागनाथपुर नेशनल हाईवे के पास भोर में यह दर्दनाक हादसा हुआ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। महाकुंभ में स्नान करने जा रहे तीन श्रद्धालुओं की हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महाकुंभ में स्नान करने जा रही तीनों महिला की मौत से अन्य श्रद्धालुओं का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, उतरांव थाना इलाके में नागनाथपुर नेशनल हाईवे के पास भोर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन श्रद्धालुओं को कुचल दिया। तीनों महिला की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना से अन्य श्रद्धालुओं में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्णिमा पर्व पर बस में श्रद्धालु महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे। तड़के 5:30 बजे के करीब नागनाथपुर नेशनल हाईवे के पास पेट्रोल पंप पर बस रोक दी गई। बस हाईवे के किनारे खड़ी कर दी। इस बीच सभी श्रद्धालु दैनिक क्रिया के लिए गए। वहीं, तीन महिला श्रद्धालु नेशनल हाईवे क्रॉस कर बने डिवाइडर के पास गई थीं। तेज रफ्तार हडिया की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। जिसमें तीनों महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीनों श्रद्धालु महिला की शिनाख्त मृतक जगोरी महतो (45) पत्नी कृष्णु किशोर महतो, कुंती महतो (70) पत्नी चीनी वास महतो, अल्पना महतो (47) पत्नी बाबू लाल महतो निवासी गोपालाडीह जिला पुरुलिया पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।
मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा
मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ





