मेरठ में गला काटकर किसान की हत्या… नग्न हालत में चादर से ढका मिला शव

मेरठ- किसान रवि खेत में पानी लगाने गया था। सुबह ग्रामीणों को उसका शव पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आकर जांच की। वहीं परिजनों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव लुकाधडी के जंगल में एक किसान की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। गांव इकवारा निवासी रवि (52) पुत्र त्रिलोकी गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गजपुरा के जंगल में अपने खेत पर खड़ी गेहूं की फसल को पानी लगाने के लिए सोमवार शाम को गया था। ग्रामीणों ने बताया कि अकसर वह अपने खेत पर लगी ट्यूबवेल पर रात में ही फसलों को पानी दिया करता था। मंगलवार की सुबह लुकाधडी के जंगल में रवि का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। कुछ लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान इकवारा और दर्जनों ग्रामीण भी घटनास्थल पर आ गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान रवि के रूप में कराई। पुलिस का कहना था कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि कहीं और हत्या करके शव यहां फेंका गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  पिता ने बेटे को पीटा, पत्नी ने करा दी एफआईआर

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति के झगड़े से आहत विवाहिता ने लगाई फांसीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »