महाकुंभ से लौट रहे ट्रैवलर को ट्रक ने मारी ज़ोरदार टक्कर, सात की मौत

जबलपुर- महाकुंभ से लौट रही लोगों से भरी एक ट्रैवलर को जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हैं। ट्रैवलर सवार सभी लोग आंधप्रदेश के निवासी हैं। मध्य प्रदेश के जबलुपर जिले में एक ट्रैवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग टक्कर के बाद चकनाचूर हुए ट्रैवलर में फंसे हुए हैं। वे गंभीर रूप से घायल हैं, उसने बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा जबलपुर के नेशनल हाइवे 30 पर सुबह करीब आठ बजे हुआ। सूचना पर कलेक्टर और एसपी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेवलर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। ट्रैवलर में सवार सभी लोग आंधप्रदेश के बताए जा रहे हैं। जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए थे। वापस घर लौटने के दौरान जबलपुर में उनकी ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रैवलर में फंसे दो लोगों को पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, एक और व्यक्ति बुरी तरह से ट्रेवलर में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया मृतकों और घायलों के परिजनों को कॉल कर हादसे की सूचना दे दी गई। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। परिजनों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  जेलर ने तीन लड़कियों की जिंदगी कर दी बर्बाद, किया हंगामा...युवती ने लगाए घिनौने आरोप

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »