सरकार का फैसला सही, किसानों को होगा 3000 करोड़ का लाभः धर्मेन्द्र मलिक

सीएम योगी के गन्ना मूल्य बढ़ाने पर भाकियू अराजनैतिक ने जताई खुशी, कहा-किसान हित में हो रहा काम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए मूल्य में 30 रुपए कुंतल की बढ़ोतरी को ऐतिहासिक बताते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने खुशी जताई। प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा। उन्होंने संगठन और किसानों की ओर से इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गन्ना किसानों की और से आभार भी प्रकट किया।
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने गन्ना मूल्य बढ़ोतरी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 35 लाख गन्ना किसान है। प्रदेश में 122 शुगर मिल संचालित हैं। यहां पर गन्ना लगभग 50 लाख किसान और मजदूरों के परिवारों के भरण पोषण का साधन है। उत्तर प्रदेश चीनी उत्पादन के साथ-साथ गुड और खांडसारी में भी अव्वल प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में गन्ना एवं गन्ना किसानों का महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तर प्रदेश में हर वर्ष लगभग औसतन 1000 लाख मीट्रिक टन गन्ने का उत्पादन होता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का फैसला स्वागत योग्य है। इस निर्णय से गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ में उद्योग को भी मक्का, पापुलर, व्यावसायिक नेपियर घास आदि से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए भी आसानी होगी, जिससे आगमी वर्षों में भी भरपूर गन्ना मिलता रहेगा। इस फैसले से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ का अतिरिक लाभ लाभ होगा। कहा कि साथ ही साथ हम हाल में ही किसानों को रबी की फसलों में 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को फ्री बिजली, उत्तर प्रदेश में यूरिया के दाम कम करने, किसानों की ऋण माफी जैसे अनेक कार्य किसानों की आर्थिक प्रगति के लिए किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार अवैध क्लीनिक सील

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने विश्व में बढ़ाया भारत का मानः निशंककार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः कार्तिक का शव देख बिलख पड़े परिजनपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »