तेज रफ्तार स्कूल बस ने मारी बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायल

मंसूरपुर वनस्थली स्कूल की बस ने युवक को रौंदा, पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक को थाने में बैठाया

मुजफ्फरनगर। शनिवार को सुबह स्कूल टाइम पर जब बच्चे स्कूल बस से जा रहे थे, तभी मंसूरपुर क्षेत्र में लापरवाही और रफ्तार का खतरनाक मेल देखने को मिला। छात्रों से भरी बस ने बाइपास पर एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, मंसूरपुर क्षेत्र के मुबारिकपुर बाइपास पर वनस्थली स्कूल की बस तेज रफ्तार से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को बस चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दूर तक घिसटती चली गई और बाइक सवार जीत पुत्र मनीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
हादसे की सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने खड़ा किया है तथा बस चालक को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल बसों की तेज रफ्तार पर नाराज़गी जताई और पुलिस प्रशासन से स्कूल वाहनों की नियमित जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्कूल बसें बिना स्पीड लिमिट और सुरक्षा मानकों के चल रही हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  प्रतिबंधित ड्रोन कैमरों से रोजी रोटी पर संकट को लेकर आक्रोश

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  प्रतिबंधित ड्रोन कैमरों से रोजी रोटी पर संकट को लेकर आक्रोशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर नगर पालिका में ठेकेदार फर्म ने किया बड़ा घोटालावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना चूड़ी दुकान में चोरी — किशोर ने ₹40

Read More »