मुजफ्फरनगर-जनगणना का तीसरा चरण शुरू, स्वःगणना पर पूरा फोकस

जनगणना-2027 के प्रचार पर जोर, स्व-गणना के लिए प्रशासन ने उतारी टीम, डीएम एसके सिंह ने कलेक्ट्रेट से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुजफ्फरनगर। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत सोमवार को जिले में स्व-गणना अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनगणना प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ तहसीलों और विकासखंडों में पहुंचकर लोगों को जनगणना के महत्व और स्व-गणना की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

इस अवसर पर जिलाधिकारी एसके सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या के आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार भी है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया याद

ऑनलाइन आधार पर 30 नवंबर तक कर सकेंगे स्व-गणना

जनगणना-2027 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित होगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना की जाएगी। प्रशासन की ओर से प्रचार वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग निर्धारित समयावधि में स्व-गणना कर सकें।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस में मचा हड़कंप

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जनगणना-2027 के प्रचार अभियान के तहत सेल्फी भी ली। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने भी सेल्फी लेकर अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रशासन ने जनगणना अभियान के लिए श्हमारी जनगणना, हमारा भविष्यश् का संदेश देते हुए नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Share This Article