मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना बाईपास पर मंगलवार सुबह दिनदहाड़े साइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव किन्होने निवासी सुभाष कुमार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से अपनी दिनचर्या के सिलसिले में जा रहे थे। जैसे ही वह पीनना बाईपास पर पहुंचे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही सुभाष कुमार सड़क पर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुभाष कुमार को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वारदात की सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा और सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी संजय कुमार वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है।
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव किनौनी में गोली मार का हत्या । कुछ दिन पहले किनौनी गांव से एक लड़का और लड़की प्रेम संबंध में चले गए थे, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लड़के को जेल भेज दिया, लड़की नारी निकेतन में है, आज लड़के के पिता सुभाष की गोलीमार की हत्या कर दी गई!!
