हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत

मंसूरपुर क्षेत्र के नया गांव का निवासी था मृतक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू की

मंसूरपुर। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  नामित सभासदों की मांगः मुजफ्फरनगर को अब ‘लक्ष्मीनगर’ नाम दें मीनाक्षी स्वरूप

जानकारी के अनुसार, थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नया गांव निवासी सोनू पुत्र बीरम सिंह दिल्ली-देहरादून हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  तुलसी पार्क में होली के रंगों में सराबोर हुआ व्यापारिक समाज

युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शामिल हुए 11 गांवों में अब टैक्स लगाने की तैयारी
Share This Article