मुजफ्फरनगर-17 माह से विदेश में रह रहा पति, पत्नी हो गई गर्भवती

गांव कुटेसरा में ससुराल पक्ष ने थाने में दी शिकायत, मायके पक्ष पर फैसले में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में एक युवती की गर्भावस्था को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद सामने आया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि युवती का पति पिछले करीब 17 माह से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहा है, जबकि वो इस समय करीब नौ माह की गर्भवती है। इसको लेकर महिला की सास ने थाने पहुंचकर पुत्रवधु और उसके मायके पक्ष के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवक ने अपनी बीवी को अपने साथ रखने से इनकार किया है और मामले में समझौते के नाम पर उसके परिजनों द्वारा पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

थाने पहुंची युवती की सास ने मीडिया को बातचीत में बताया गया कि उसके पुत्र की शादी गांव कुटेसरा की ही निवासी युवती के साथ वर्ष 2024 में हुई थी। शादी के बाद वह कुछ समय तक पति और ससुराल पक्ष के साथ रही। इसके बाद उसका पति रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब लौट गया। ससुराल पक्ष के अनुसार, पति के विदेश जाने के बाद महिला भी अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी। ससुराल पक्ष का कहना है कि पिछले दिनों रिश्तेदारों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि महिला मायके में रहते हुए गर्भवती है। इसके बाद उसे ससुराल बुलाकर अपने पास रखा गया और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। ससुराल पक्ष के मुताबिक, उस समय मेडिकल जांच में महिला के करीब छह माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद महिला के मायके वालों के साथ-साथ सऊदी अरब में रह रहे उसके पति को भी इसकी जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की सरकारों में हो रहा किसानों का कल्याणः कपिल देव

अब महिला के गर्भ को करीब नौ माह बताया जा रहा है। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला का पति करीब 17 माह से विदेश में है और इसी वजह से वे गर्भावस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। ससुराल पक्ष का दावा है कि उनके बेटे ने महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। मामला रिश्तेदारों और परिचितों तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश भी किए जाने की बात सामने आई है। ससुराल पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान महिला के मायके वालों की ओर से पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया और कथित रूप से धमकी भी दी गई। इन आरोपों को लेकर ससुर ने चरथावल थाने में शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बीच सड़क पर पत्नी की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्होंने महिला के प्रेग्नेंसी टेस्ट से संबंधित वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है, ताकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। हालांकि, महिला के पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों और मामले के अन्य पहलुओं की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान मेडिकल दस्तावेज, दोनों पक्षों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को देखा जाएगा। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article