पुरकाजी में रोडवेज बस रुकवाने को चेयरमैन जहीर ने कसी कमर

रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंचकर एआरएम से की मुलाकात, नगरवासियों की सुविधा बहाली को उठाई मजबूती से आवाज

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र के हजारों नागरिकों को अब रोडवेज बस सेवा की असुविधा झेलनी पड़ रही है। कभी जहां नगर के भीतर स्थित बस अड्डे से रोजाना सैकड़ों बसें संचालित होती थीं, वहीं अब अधिकतर बसें नगर से बाहर बाईपास से गुजर रही हैं। इस समस्या को लेकर पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने मुजफ्फरनगर के रोडवेज अधिकारियों से मुलाकात कर जनहित में बसों को नगर के अंदर से संचालित किए जाने की मांग की है।
पुरकाजी नगर में रोडवेज बसों के नगर के अंदर से होकर न आने की समस्या को लेकर नगरवासियों में लंबे समय से आक्रोश है। इसी मुद्दे पर गुरुवार को नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन और भारतीय किसान यूनियन के नेता जहीर फारूकी ने मुजफ्फरनगर स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंचकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज प्रभात सिन्हा और स्टेशन इंचार्ज से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
चेयरमैन फारूकी ने बताया कि पहले पुरकाजी रोडवेज बस अड्डे पर करीब 350 बसें विभिन्न डिपो से आती थीं, जिनसे नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मुजफ्फरनगर, रुड़की, सहारनपुर आदि शहरों के लिए आसानी से आवागमन कर पाते थे। लेकिन वर्तमान में मुजफ्फरनगर डिपो की अधिकांश बसें नगर के अंदर आने के बजाय बाईपास मार्ग से होकर निकल रही हैं, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, व्यापार और रोजगार के लिए रोजाना हजारों लोग बसों पर निर्भर रहते हैं, लेकिन अब उन्हें सुबह-शाम और देर रात परिवहन सुविधा न मिलने से कठिनाई झेलनी पड़ रही है। पहले पुरकाजी बस अड्डे से डे-पास भी बनाए जाते थे, किंतु अब वह सुविधा भी समाप्त कर दी गई है।
फारूकी ने अधिकारियों को याद दिलाया कि पहले भी भूराहेड़ी बाईपास पर जनता के दबाव के चलते अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आदेश जारी किया था कि रोडवेज बसें पुरकाजी नगर के अंदर से होकर जाएंगी, परंतु अब उस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जनहित में बस अड्डे पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को तैयार है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
इस अवसर पर रोडवेज आर.एम. मुजफ्फरनगर प्रभात सिन्हा ने चेयरमैन फारूकी को आश्वासन दिया कि मुजफ्फरनगर डिपो की बसें शीघ्र ही पुरकाजी नगर के अंदर से होकर जाएंगी। उन्होंने स्टेशन इंचार्ज को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और जल्द ही टीम सहित पुरकाजी पहुंचकर निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया। चेयरमैन की इस पहल से नगरवासियों में उम्मीद जगी है कि एक बार फिर पुरकाजी बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बसें नगर के अंदर आने लगेंगी, तो व्यापारिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को बाईपास तक पैदल जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामा

Also Read This

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  बुलडोजर बाबा के राज में बदमाश बेखौफः सरकारी चकरोड पर कब्जा, वीडियो वायरलशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्नबच्चों को

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »

देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें:  जेई को कीचड़ में घसीटने वाले किसान नेता पर पुलिसिया अंकुशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से रवाना हो गए। इस

Read More »