मुजफ्फरनगर से छह नायब तहसीलदारों का तबादला

राजस्व परिषद ने जारी किए स्थानांतरण आदेश, मेरठ, बुलंदशहर, रामपुर, संभल, सहारनपुर और अमरोहा भेजे गए अधिकारी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में सोमवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के अनुभाग-3 की ओर से प्रदेशभर में कार्यरत नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा की ओर से जारी आदेश के तहत मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात छह नायब तहसीलदारों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि चार नायब तहसीलदारों को अन्य जनपदों से स्थानांतरित कर मुजफ्फरनगर में नई तैनाती दी गई है।

Contents
इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मकान गिरने से घायल महिला की मौत, परिवार में कोहराम

मेरठ-सहारनपुर सहित दूसरे जिलों में भेजा गया

स्थानांतरण सूची के अनुसार मुजफ्फरनगर में कार्यरत नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल को बुलंदशहर, सुनील कुमार सिंह को मेरठ, बृजेश कुमार को रामपुर, अजय सिंह को संभल, अमित कुमार सागर को सहारनपुर तथा राजीव त्यागी को अमरोहा स्थानांतरित किया गया है। इन अधिकारियों के तबादले से जिले में राजस्व विभाग की तहसील स्तरीय व्यवस्था में बदलाव होगा।

इसे भी पढ़ें:  खतौली मां भगवती जागरण में उमड़ा जनसैलाब, पूरी रात गूंजे जयकारे

दूसरे जिलों से चार नए नायब तहसीलदारों की तैनाती

दूसरी ओर, मेरठ में तैनात नायब तहसीलदार गौरव कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। इसके अलावा सहारनपुर से राकेश शर्मा और संजय कुमार तथा अमरोहा से श्रीपाल का स्थानांतरण भी मुजफ्फरनगर के लिए किया गया है। इस प्रकार जिले से छह अधिकारियों की रवानगी और चार नए अधिकारियों की आमद के आदेश जारी हुए हैं। राजस्व परिषद के इन आदेशों को प्रदेश में राजस्व प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और अधिकारियों की तैनाती में संतुलन स्थापित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत, टीलामोड़ इलाके में शोक
Share This Article