मुजफ्फरनगर शहर में ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे खेल कोर्ट और जिम

कच्ची सड़क पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप बनवाएंगी भव्य प्रवेश द्वार, जगमगाएगा एंट्री प्वाइंट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर के व्यापक सौन्दर्यकरण की दिशा में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एक नई पहल करने जा रही है। नगर की सूरत बदलने के उद्देश्य से सौन्दर्यकरण के लिए तैयार 30 विशेष कार्यों की बनाई गई करीब 24 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में सदन के सामने रखा जाएगा। इस योजना में शहर के ओवरब्रिज, प्रमुख मार्ग, नाले और सार्वजनिक स्थलों के विकास एवं सुंदरीकरण के कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें ओवर ब्रिज के नीचे खेल कोर्ट और जिम, इनके ऊपर लाइटिंग, कच्ची सड़क सहित तीन स्थानों पर प्रवेश द्वार मुख्य रूप से शामिल हैं।

अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद् इस बार शहर को सुन्दर बनाने के लिए नया स्वरूप देने की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। बोर्ड बैठक के एजेंडे में व्यापक कार्ययोजना लाई गई है। इसके सहारे पालिका प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों से आमजन को सीधे रूबरू कराना है, ताकि शहर में हो रहे बदलावों का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सके। शहर में गुजर रहे तीन ओवरब्रिजों के नीचे खाली पड़े स्थान को अब उपयोगी बनाया जाएगा। इनमें दो स्थानों पर खेल कोर्ट और ओपन जिम विकसित करने का प्रस्ताव है। तीनों ओवरब्रिजों पर डीएम आवास की तर्ज पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी, जिससे रात्रि में शहर की सुंदरता और निखरेगी। इस पहल से युवाओं को खेल एवं व्यायाम की सुविधा मिलेगी। शहर के ऐतिहासिक कंपनी बाग पार्क में बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कदम उठाते हुए प्रस्तावित टॉय ट्रेन का भी सौन्दर्यकरण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-गरीबों का होगा कल्याण, बेटियों के लिए मण्डप तैयार

नगरपालिका परिषद् ने शहर के मुख्य मार्गों पर भी बड़े स्तर पर कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। मेरठ रोड, सर्कुलर रोड और जिला चिकित्सालय क्षेत्र के कई स्थानों पर नाला निर्माण एवं सौन्दर्यकरण के कार्य कराए जाएंगे, जिससे जल निकासी की समस्या में सुधार होने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता और सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। नगरपालिका परिषद् द्वारा शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव है। कच्ची सड़क क्षेत्र में भी प्रवेश द्वार निर्माण की योजना शामिल है। इन द्वारों के माध्यम से शहर की पहचान को नया आयाम देने का प्रयास किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे। इनमें शहरी सुंदरीकरण के लिए 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सदन की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग 24 करोड़ रुपये की इस महायोजना के पारित होने पर शहर में विकास और सौन्दर्यकरण के कार्य बड़े पैमाने पर शुरू होंगे। इन योजनाओं के धरातल पर उतरते ही मुजफ्फरनगर शहर का स्वरूप बदलता नजर आएगा और शहर आधुनिक सुविधाओं से युक्त होने के साथ ही आकर्षक बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  जनगणना का पहला चरण शुरूः अनिल व चंदन ने की स्वगणना

शहर को सुंदर बनाने में ये प्रस्ताव माने जा रहे महत्वपूर्ण

नगरपालिका की बोर्ड मीटिंग के लिए प्रस्तावित सौन्दर्यकरण कार्ययोजना में जानसठ आवेर ब्रिज के नीचे बास्केट बॉल कोर्ट और गांधी कालोनी ओवर ब्रिज के नीचे ओपन जिम बनेंगे, मेरठ रोड, रूड़की रोड के साथ ही कच्ची सड़क पर करीब साढ़े पांच करोड की लागत से प्रवेश द्वारों का निर्माण होगा। जानसठ, भोपा और गांधी कालोनी मार्ग पर बने ओवर ब्रिज पर सवा करोड़ की लागत से सीएनसी कटिंग एवं लाइटिंग कार्य, डीएम आवास से सूजडू चुंगी तक करीब डेढ़ करोड की लागत से आरसीसी नाला और स्लैब कार्य, मेरठ रोड और सरकूलर रोड पर करीब दस करोड़ रुपये की लागत से सौन्दर्यकरण के कार्य, 19.80 लाख कीमत का एक 52 बिस्तरों वाला दो शौचालय युक्त आवासीय परिसर कंटेनर खरीदा जायेगा, ताकि बारिश के दिनों में उपयोग किया जा सके। नई मंडी चौड़ी गली में फैंसी पोल के सहारे सुंदरीकरण, मुख्य मार्गों के डिवाईडर औपर पाथवे पर गमले आदि कार्य, शिव चौक पर वॉल डेकोरेशन, चुंगी नम्बर दो का संुदरीकरण, कम्पनी बाग में टॉय ट्रेन संुदरीकरण पर 1.20 करोड़ खर्च करने के साथ ही ईओ आवास पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में एसआईआर फॉर्म भरने की तारीख एक सप्ताह बढ़ी

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहर में बनवाएंगी छोटा बाइपासकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहर में बनवाएंगी छोटा बाइपासपालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »