खतौली मां भगवती जागरण में उमड़ा जनसैलाब, पूरी रात गूंजे जयकारे

खतौली। दुर्गापुरी स्थित सिद्ध पीठ श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित खतौली मां भगवती जागरण का 138वां आयोजन भक्ति और उत्साह के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरी रात भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम में कैथल से पधारी श्री सोनू चंचल एंड पार्टी ने मां भगवती के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, परिजनों में आक्रोश

मधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया। जागरण के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना एवं ज्योति प्रज्वलन का कार्य श्री रवि ग्रोवर जी (तिलक रेस्टोरेंट) द्वारा संपन्न कराया गया। मां भगवती के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री तेजेंद्र मोहन भाटिया, श्री धीरज सूरी, श्री राजीव ग्रोवर, श्री राजकुमार मंगवानी, श्री राजेंद्र लोहिया, श्री हरीश भसीन, श्री दिनेश सूरी, कुशांक ग्रोवर, रमित खरबंदा, रिंकू सलूजा, विपिन कोहली, रवि ग्रोवर, संजय लोहिया, नरेश गुंबर, श्री प्रवीण ठकराल, राम जी (टेंट वाले), मुकेश कुमार टोनी, गौरी शंकर गौरी, राजेंद्र तनेजा, हनी ग्रोवर, मनीष सहगल, करण सूरी सहित अनेक भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में थाने पर हंगामा: महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

 श्रद्धालुओं ने मां भगवती से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और अंत में प्रसाद वितरण के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।  यह आयोजन एक बार फिर खतौली मां भगवती जागरण की परंपरा और आस्था को मजबूत करता नजर आया, जहां भक्तों की आस्था और उत्साह ने पूरे क्षेत्र को भक्ति में सराबोर कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में बीकेयू लोक शक्ति ने घेरा विकास भवन
Share This Article