12 घंटे में ही लूट की वारदाता का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

नई मंडी क्षेत्र में एक बुजुर्ग से बदमाशों की थी लूटपाट, लूटे गये पैसे हथियार और बाइक की बरामद

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने लूट की वारदात का राजफाश करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल हो गया। पुलिस ने लूटे गए पैसे, मोटरसाइकिल और हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने एक बुजुर्ग से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों उत्तराखंड के निवासी हैं।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात का 12 घंटे के भीतर राजफाश कर दिया। देर रात हुई मुठभेड़ में एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए 4500 रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद किया।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह प्रकरणः आरोपी कॉलेज पीटीआई गिरफ्तार, प्रचार्य-प्रबंधक अभी फरार

सीओ मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि बुधवार को दो लुटेरों ने एक बुजुर्ग से लूट को अंजाम दिया था। साथ ही विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला भी किया था। इस संबंध में नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। देर रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल आरोपित एटूजेड रोड के पास भागने की फिराक में हैं।
पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में इदरीश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी निहाल भी मौके पर दबोच लिया गया। दोनों बदमाश बन्धेडी महावतपुर थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार के रहने वाले है। दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक दिनेश कौशिक, राहुल कुमार, असगर अली, हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र, विनीत कुमार, सौरभ और राहुल मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर सती प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *