कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े के ढेर से लोगों में रोष ईओ को सौंपा ज्ञापन

खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग स्थित बालाजीपुरम क्षेत्र में कूड़े-कचरे के ढेर और बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजीव कुमार से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मोहल्ला बालाजीपुरम में गौशाला रोड के निकट लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। साथ ही बरसात के दौरान गौशाला रोड जलमग्न हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। कांवड़ पटरी मार्ग से गौशाला जाने वाले रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण बरसात में हालात और खराब होने की आशंका जताई गई।समस्या की गंभीरता को देखते हुए ईओ राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ लिपिक श्रवण कुमार और सफाई नायक बिट्टू भी मौजूद रहे। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने अधिकारियों को क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।निरीक्षण के दौरान ईओ ने तत्काल सफाई अभियान चलाकर दुर्गंध की समस्या दूर करने, सड़क पर बने गड्ढों का भराव कराने तथा भविष्य में स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। बालाजीपुरम निवासी अनिल धामा ने कहा कि यदि बरसात शुरू होने से पहले समस्या का समाधान नहीं किया गया तो रास्ता पूरी तरह बाधित हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।

इसे भी पढ़ें:  होटल में उद्योगपतियों से मिलकर पिछले दरवाजे से निकले अफसरः धर्मेन्द्र मलिक

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को यह भी बताया कि आगामी दिनों में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगनहर पटरी मार्ग से होकर गुजरते हैं। यदि समय रहते सफाई और सड़क सुधार का कार्य नहीं कराया गया तो कांवड़ियों को गंदगी और अव्यवस्था के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसे, किशोर ने रचा खुद के अपहरण का नाटक
Share This Article