राजेंद्र सैनी हत्याकांड में आठ साल बाद फैसला, दो दोषियों को मृत्युदंड

अदालत ने फैसले में की टिप्पणी, लाश नहीं तो केस नहीं की विचारधारा बनाना बेहद गलत

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बहुचर्चित राजेंद्र सैनी हत्याकांड में आठ वर्ष बाद न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने मामले को विरल से विरलतम श्रेणी का अपराध मानते हुए कहा कि आरोपियों ने हत्या के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन सत्य को अधिक समय तक छिपाया नहीं जा सकता। न्यायालय की टिप्पणी और फैसले ने इस चर्चित मामले को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

जनपद के चर्चित राजेंद्र सैनी हत्याकांड में आठ साल बाद अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं त्वरित न्यायालय कोर्ट संख्या-03 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने मामले को विरल से विरलतम श्रेणी का अपराध मानते हुए दो दोषियों को मृत्युदंड तथा एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। फैसला सुनाते हुए अदालत ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि आरोपियों ने संभवतः यह सोच लिया था कि ष्लाश नहीं तो केस नहींष्, लेकिन सच हमेशा सामने आ जाता है। न्यायालय ने कहा कि अपराध की प्रकृति अत्यंत गंभीर, सुनियोजित और क्रूरतापूर्ण है, इसलिए यह मामला दुर्लभतम श्रेणी में रखा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  बारिश: मुजफ्फरनगर में अब दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

अभियोजन पक्ष के अनुसार पांच जून 2018 को मीरापुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव के जंगल में एक जला हुआ शव बरामद हुआ था। मेरठ जनपद के बहसूमा क्षेत्र स्थित मौड़ कलां गांव निवासी महावीर की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में शव की पहचान ककरौली निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र सैनी के रूप में हुई। जांच के दौरान मृतक के भाई जयविंद्र की तहरीर पर ककरौली निवासी वीरसैन तथा बहसूमा क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी गजेंद्र उर्फ गीलू और राम किरण उर्फ सावन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस विवेचना में सामने आया कि वीरसैन को संदेह था कि राजेंद्र सैनी उसकी पत्नी से बातचीत करता है। इसी शक के चलते आरोपियों ने चार जून 2018 को राजेंद्र को बहाने से अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए।

इसे भी पढ़ें:  बारिश में भी जनसेवा में जुटे विधायक मदन भैया, गांव-गांव जाकर सुनीं लोगों की समस्याएं

अभियोजन के अनुसार आरोपियों ने पहले राजेंद्र को शराब पिलाई और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से शव को जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी वीरसैन की मृत्यु हो गई, जिसके चलते उसके खिलाफ कार्यवाही समाप्त हो गई। वहीं शेष दो आरोपी गजेंद्र उर्फ गीलू और राम किरण उर्फ सावन के विरुद्ध अदालत में चले लंबे मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाहों के माध्यम से आरोप सिद्ध कर दिए।

इसे भी पढ़ें:  नौकरी देकर तीन लाख रुपये हड़पे, बेटे के लापता होने से परिवार में दहशत

सभी पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने शनिवार को दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय मिलने पर संतोष व्यक्त किया। वहीं अदालत की कड़ी टिप्पणी और मृत्युदंड की सजा ने इस मामले को जनपद की चर्चित न्यायिक कार्यवाहियों में शामिल कर दिया है।

Also Read This

रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, लात-घूंसों से हमला

नई दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक यात्री की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बागपत यूपी निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने

Read More »

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव सख्त

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य में अब भी अनावश्यक विलंब हुआ तो उच्च स्तर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी

Read More »

कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े के ढेर से लोगों में रोष ईओ को सौंपा ज्ञापन

खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग स्थित बालाजीपुरम क्षेत्र में कूड़े-कचरे के ढेर और बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजीव कुमार से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मोहल्ला बालाजीपुरम में गौशाला रोड के निकट लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। साथ ही बरसात के दौरान गौशाला रोड जलमग्न हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।

Read More »

देवबंद में पुलिस मुठभेड़ का दावा, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली; तमंचा और बाइक बरामद

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर अहसान को घायलावस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई।

Read More »

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार ने अब तक की सबसे सख्त प्रशासनिक कार्रवाई में से एक कदम उठाया है। विजिलेंस जांच में भूमि खरीद-बिक्री के दौरान अनियमितताओं, कथित साजिश और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर प्रथम दृष्टया तथ्य मिलने के बाद सरकार ने अधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।   इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त और IAS अधिकारी वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ

Read More »

पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।   प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी। इसे भी पढ़ें:  पुलिस की तत्परता से अग्निवीर अभ्यर्थी को मिला खोया बैग  निधि के अनुसार, ससुराल

Read More »