गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी पर बवाल, मकान जमीदोज… कार जलाई

जम्मू- घटना सामने आने पर सिख समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश भड़क गया। गुस्साए लोगों ने गुरुद्वारा के निकट ही रहने वाले आरोपी सिख मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला के मकान को जेसीबी से जमींदोज करने के साथ ही कार को आग लगा दी।रामगढ़ के गांव कौलपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। घटना सामने आने पर सिख समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश भड़क गया। गुस्साए लोगों ने गुरुद्वारा के निकट ही रहने वाले आरोपी सिख मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला के मकान को जेसीबी से जमींदोज करने के साथ ही कार को आग लगा दी। जली कार को जेसीबी से क्षतिग्रस्त भी कर दिया मार्ग को भी बंद कर दिया। तनाव को देखते हुए इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। घटना के बाद मौके से भाग निकले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र में फिलहाल तनावपूर्ण शांति है।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत.... 10 लोगों की मौत, कई घायल

 

Also Read This

सोमवती अमावस्या पर जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली/जम्मू। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 जून को हरिद्वार से जम्मू के लिए चलेगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू, हीरानगर और कठुआ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने की मांग स्वीकार की गई है। इसे भी पढ़ें:  हिमाचल एंट्री टोल टैक्स में 30 प्रतिशत बढ़ोतरीश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाएगी ट्रेन जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता और स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी

Read More »