देवबंद में पुलिस मुठभेड़ का दावा, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली; तमंचा और बाइक बरामद

देवबंद। दिवालहेड़ी पुलिया के पास देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो संदिग्धों के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में गौकशी के एक मामले में वांछित और हिस्ट्रीशीटर अहसान के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

थाना देवबंद पुलिस के अनुसार, रात करीब एक से दो बजे के बीच उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह और उपनिरीक्षक शिवम चौधरी पुलिस बल के साथ दिवालहेड़ी पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन आरोप है कि बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  उधार दिए 3.80 लाख हड़पने पर पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, कच्चे और रेत भरे रास्ते पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों युवक पास के खेत में घुस गए और वहां से दोबारा पुलिस टीम पर गोली चलाने का आरोप है। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों हमले पर सीएमओ ने किया निरीक्षण

घायल युवक की पहचान अहसान पुत्र असगर, निवासी भन्हेड़ा खास, थाना देवबंद के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, अहसान थाना देवबंद का हिस्ट्रीशीटर है और उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 76-A दर्ज है। वह गौकशी के एक मुकदमे में वांछित बताया गया है। उसके खिलाफ देवबंद तथा अन्य थानों में गौकशी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गिरोहबंद अधिनियम समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शामली से हनुमान जयंती ड्यूटी में आये सिपाही की कार्डियक अरेस्ट से मौत

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान चलाया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Also Read This

कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े के ढेर से लोगों में रोष ईओ को सौंपा ज्ञापन

खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग स्थित बालाजीपुरम क्षेत्र में कूड़े-कचरे के ढेर और बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजीव कुमार से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मोहल्ला बालाजीपुरम में गौशाला रोड के निकट लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। साथ ही बरसात के दौरान गौशाला रोड जलमग्न हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।

Read More »

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार ने अब तक की सबसे सख्त प्रशासनिक कार्रवाई में से एक कदम उठाया है। विजिलेंस जांच में भूमि खरीद-बिक्री के दौरान अनियमितताओं, कथित साजिश और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर प्रथम दृष्टया तथ्य मिलने के बाद सरकार ने अधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।   इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त और IAS अधिकारी वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ

Read More »

पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।   प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों में आक्रोश  निधि के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर

Read More »

रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण और पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने विधायक से लगाई गुहार

सहारनपुर। रजिस्ट्रार कार्यालय के प्रस्तावित स्थानांतरण और रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस किए जाने के मामले में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन तहसील सदर सहारनपुर ने सिटी विधायक को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।   एसोसिएशन की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि दस्तावेज लेखक लंबे समय से कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैठकर दस्तावेज लेखन का कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व में जब रजिस्ट्री कार्यालय को दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट कंपाउंड में स्थानांतरित किया गया था, उस समय भी दस्तावेज लेखकों ने संघर्ष किया था। बाद में प्रशासन की ओर से उन्हें बैठने की जगह उपलब्ध कराई गई थी। इसे

Read More »

श्रुतपंचमी पर खतौली में निकली जिनवाणी मां की भव्य पालकी यात्रा

खतौली। श्रुतपंचमी के अवसर पर श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पिसनोपाड़ा में चल रहे विधान का भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। इस मौके पर नगर में जिनवाणी मां की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कंडारकर ने झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक और प्रक्षाल किया गया। शांति धारा शशांक जैन और गौरव जैन द्वारा की गई। विधानाचार्य हिमालय शास्त्री जी ने श्रुतपंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन धर्म में यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन पहली बार जिनवाणी लिपिबद्ध हुई थी। आचार्य

Read More »