BAR ELECTION-मंगलवार को कोल्ड डे पर कचहरी में दिखी चुनावी गरमाहट

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को कोल्ड डे के कारण लोगों को भीषण सर्दी का अहसास हुआ। शीतलहर के चलने से ठिठुरन बढ़ी, लेकिन इस सर्दी का कचहरी में कोई भी असर नजर नहीं आया। यहां पर जिला बार संघ की नवीन कार्यकारिणी के चयन के लिए अधिवक्ताओं के द्वारा भारी उत्साह के बीच मतदान में प्रतिभाग करते हुए नई गरमाहट का अहसास कराया गया। यहां पर बार संघ के सभी दिग्गज अपने अपने पैनल के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए नजर आये। वोटर के रूप में अधिवक्ताओं ने भी सर्द मौसम में पूरा गरम उत्साह दिखाया।

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ;जिला बार संघद्ध की वर्ष 2025 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान भारी उत्साह के बीच सम्पन्न हो गया। इस बार बार संघ की नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव पद के लिए छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। बार संघ के अध्यक्ष पद पर ठाकुर कंवरपाल सिंह, अंजुम खान, राजेश्वर दत्त त्यागी और सुरेंद्र कुमार शर्मा प्रत्याशी हैं। महासचिव पद पर अग्रीस राणा, अर्जुन सिंह, अनूप सिंह राठी, गुलवीर सिंह वर्मा, चंद्रवीर निर्वाल और नरेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं।

वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक पद के लिए चंद्रवीर चौधरी, निश्चल त्यागी और सोरण सिंह के बीच मुकाबला बना हुआ है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित भारद्वाज, महेश पालीवाल, रामधन सिंह और शशि प्रभा के बीच टक्कर है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष आनंद प्रकाश त्यागी, सदस्य जगमेर सिंह राठी, सत्य प्रकाश त्यागी और मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद रौनक अली जैदी ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से मतदान प्रारम्भ हो गया था। चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि आठ जनवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी और इसके पश्चात परिणाम का ऐलान कर दिया जायेगा। घना कोहरा और शीतलहर के बीच भी अधिवक्ताओं ने बार संघ की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कराने में अपना मतदान करने को भारी उत्साह नजर आया। मंगलवार को बने कोल्ड डे के बीच भी अधिवक्ताओं की इस चुनावी गतिविधि के कारण कचहरी में माहौल गरम बना रहा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-देवर पर लगाया रेप के प्रयास और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

Also Read This

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »

खतौली: पुलिस की दबिश पूर्व सभासद के घर दबिश, महिलाओं से झड़प, एक गिरफ्तार

खतौली बुधवार को नगर के देवीदास मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने पूर्व सभासद विनोद शेरवान के मकान पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्थानिय लोगों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नशीले पदार्थ (गांजा) से जुड़े एक मामले में कार्रवाई हुई थी, जिसमें करीब ढाई किलो गांजा लगभग बरामद किया गया था। इस मामले में कई युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व सभासद विनोद

Read More »

दरिद्र बच्चों से किया वादा निभाने मलिन बस्ती पहुंचे योगी के मंत्री

बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से मिलकर सुनी पीड़ा, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया प्रेरित, जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर की कालोनी जनकपुरी क्षेत्र से सटी मलिन बस्ती में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब योगी सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक ही भ्रमण पर अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को मंत्री कपिल देव यहां आये थे और इसके अगले ही दिन बच्चों से किए गए वादे को निभाने पहुंचे मंत्री ने न केवल हालात का जायजा लिया, बल्कि शिक्षा और बुनियादी

Read More »

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई ट्रांजिट बेल पर रोक लगा दी और उन्हें तीन हफ्ते में जवाब देने का निर्देश दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि खेड़ा असम की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई एक हफ्ते की अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी है। यह मामला असम में दर्ज उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर आरोप है कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता

Read More »

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »