योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

पालिकाध्यक्ष ने किया अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ, 21 जून को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने योग जागरूकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, योग साधकों और नागरिकों ने भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कमला नेहरू वाटिका से किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन में योग से प्राप्त लाभों को साझा करते हुए कहा कि नियमित योग और ध्यान व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक तथा तनावमुक्त जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने नागरिकों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वसुंधरा रेजीडेंसी के मकान में भयंकर आग, तीन लोगों की मौत

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित योगाभ्यास अनेक असाध्य रोगों से बचाव का प्रभावी माध्यम है तथा भारतीय ऋषि-मुनियों की दीर्घायु का प्रमुख आधार भी योग ही रहा है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह 15 से 21 जून तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति के झगड़े से आहत विवाहिता ने लगाई फांसी

साथ ही जानकारी दी कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य जनपदीय आयोजन 21 जून को प्रातः सात बजे चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ रोड में जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा सरल योगासन एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। नन्ही योग साधक आराध्या ने संगीतमय प्रस्तुति के साथ विभिन्न योगासनों का आकर्षक प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।

इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार ने योग सप्ताह से संबंधित फ्लायर्स एवं ब्रोशर वितरित कर अधिकाधिक लोगों से कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ से प्रविन्द्र बालियान तथा आर्ट ऑफ लिविंग से सोनिया लूथरा, सीमा सिंह, रुचिका, अनघ सिंघल, निधि सहित अनेक योग साधकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर मीनाक्षी स्वरूप और डॉ. वीरपाल निर्वाल ने योग जागरूकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कमला नेहरू वाटिका से शुरू हुआ यह मार्च मीनाक्षी चौक तक निकाला गया, जिसमें योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। अंत में डॉ. इसमपाल सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। योग सप्ताह शुभारंभ समारोह में आयुष विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  HONEY TRAP-चिनाई मिस्त्री की पत्नी संग बनवाई अश्लील वीडियो और फिर कर लिया कैद

Also Read This

सोमवती अमावस्या पर शुकतीर्थ में आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद रहे इंतजाम, एसपी ग्रामीण ने किया स्थलीय निरीक्षण मुजफ्फरनगर। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर जनपद के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे और आस्था के साथ गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की। सोमवती अमावस्या के अवसर पर शुकतीर्थ गंगा घाट श्रद्धालुओं से पूरी तरह गुलजार रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना

Read More »