विदेश में खुदकुशी-सऊदी अरब से पत्नी को की वीडियो कॉल और लगा ली फांसी

अपने शौहर को खुदकुशी करते हुए देख रही हजारों किलोमीटर दूर बैठी पत्नी के शोर मचाने के बावजूद वह कुछ नहीं कर सकी।

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में शोक की लहर है। मोहल्ला पीपल वाला निवासी 22 वर्षीय आस मोहम्मद अंसारी उर्फ मुन्ना ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह हृदय विदारक घटना शनिवार को उस समय हुई, जब आस मोहम्मद अपनी पत्नी सानिया से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बताया जा रहा है कि वीडियो कॉल के दौरान किसी अज्ञात कारण से आस मोहम्मद ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पत्नी से वीडियो कॉले करते समय ही युवक ने फंासी लगा ली। अपने शौहर को खुदकुशी करते हुए देख रही हजारों किलोमीटर दूर बैठी पत्नी के शोर मचाने के बावजूद वह कुछ नहीं कर सकी। रियाद में ही कार्यरत मृतक के मामा इकराम अंसारी को जब इस घटना की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और आस मोहम्मद को फांसी पर लटका पाया।
इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पेशे से टेलर मास्टर मृतक के पिता कासिम अंसारी गहरे सदमे में हैं। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के अनुसार, शव को जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कस्बे में पीड़ित परिवार के घर लोगों की भारी भीड़ संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचने लगी थी। आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक की पत्नी भी गहरे सदमे में नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  ईओ से फर्जी चैक साइन कराने का लेखाकार पर आरोप, भेजा नोटिस

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी तक पहुंचा मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का मामलास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी, कचहरी में सन्नाटावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागाभाकियू

Read More »