20 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर का मंसूरपुर में हाफ एनकाउंटर

मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के अन्तर्गत बीती रात चैकिंग के दौरान मंसूरपुर पुलिस का सामना एक शातिर ईनामी बदमाश के साथ हो गया। बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया तो पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की, जिसमें शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में बदमाश को पकड़कर पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। उसके खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। वो 2017 से आपराधिक जगत में सक्रिय रहकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

इसे भी पढ़ें:  58 गांवों से दूर हुई टीबी की बीमारी, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानित

सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा 20,000 रुपये के ईनामी फरार बदमाश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद की गई है। थाना मसूंरपुर प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश रोरिया के नेतृत्व में गुरूवार की रात्रि में थाना मंसूरपुर पुलिस टीम द्वारा शाहपुर-पुरबालियान मार्ग से ग्राम सोहजनी मार्ग पर चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के दौरान इस बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि जब पुलिस टीम ने इस बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वो सोहजनी मार्ग पर मोडकर भागने लगा। आगे कच्चे रास्ते पर उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी।

इसे भी पढ़ें:  फ्लाईओवर से कूदने वाले प्रेमी युगल के मामले में नया मोड़, इसे हत्या करार दिया गया - अंशु त्यागी

बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए खेतों के रास्ते भागने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच पुलिस की गोली लगने से वो घायल होकर गिर गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु पुलिस कर्मियों ने अस्पताल भिजावाया। उसके खिलाफ थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें एसएसपी ने उस पर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। बताया कि शातिर बदमाश की पहचान शमशाद उर्फ काला पुत्र अनवार निवासी ग्राम दभेड़ी थाना मंसूरपुर के रूप में हुई है। उससे बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। बताया कि 2017 से अब तक शमशाद के खिलाफ विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज किये गये हैं। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवा सिंह और नन्दकिशोर के साथ हैड कांस्टेबल नितिन कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार, मोहित चाहर, आदेश कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  माया का दावा-दंगे के डर से मुजफ्फरनगर में किसी मुस्लिम ने नहीं लिया टिकट
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *