मंत्री अनिल कुमार ने डाक बंगला पर लगाया जनता दरबार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत बरला स्थित डाक बंगले पर जनता दरबार लगाते हुए लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये।

मंत्री अनिल कुमार द्वारा प्रत्येक माह जनसुनवाई कार्यक्रम तय किया हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने अपनी पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डाक बंगले पर जनता दरबार लगाया। यहां पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। यहां पर क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ नजर आई। सभी अपनी अपनी समस्या और फरियाद लेकर मंत्री अनिल कुमार के सामने पहुंचे थे। मंत्री ने बताया कि कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही अफसरों को दिशा निर्देश देकर कराया गया है, जबकि अन्य जो भी समस्या यहां पर आई हैं, उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों के अफसरों को दिशा निर्देश देकर निस्तारण रिपोर्ट भी मांगी गई है। उन्होंने कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट मत है कि जनसमस्याओं के प्रति अधिकारियों को संवेदनशील बनाया जाये। इनका निस्तारण समय से हो तो काफी विवादों को हम निपटाने में सफल हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  शामली निवासी ट्रक हेल्पर की उड़ीसा सड़क हादसे में मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मंडी कोतवाली घेरने पर भाकियूू तोमर नेताओं पर मुकदमा, दो गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मंडी कोतवाली घेरने पर भाकियूू तोमर नेताओं पर मुकदमा, दो गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने मिला दिया डीएम को फोन, एनएसए डॉ.

Read More »