बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा, मेरठ में हंगामा

बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का मामला शनिवार को मेरठ के सदर बाजार में सामने आया, जहां व्यापारियों ने कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एटीएस, स्पेशल इंटेलीजेंस और एलआईयू के माध्यम से जांच कराई। सत्यापन सही पाए जाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। शनिवार को सदर बाजार क्षेत्र में कुछ लोग बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांग रहे थे। इस पर स्थानीय व्यापारियों को शक हुआ और उन्होंने सभी को पकड़ लिया। बाद में उन्हें सदर बाजार थाने में सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रिः आत्मजागृति का दिव्य संदेश देने वाला दिनः जयंती दीदी

शुक्रवार को भी पकड़े गए थे करीब 50 लोग

जानकारी के अनुसार, इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी करीब 50 लोगों को इसी तरह चंदा मांगते हुए पकड़ा गया था। उस दिन भी व्यापारियों ने सतर्कता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। लगातार दो दिन ऐसे मामले सामने आने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  UP में 1 लाख गुमशुदा लोग: हाईकोर्ट सख्त, DGP और ACS से जवाब तलब

एटीएस और अन्य एजेंसियों ने किया सत्यापन

पुलिस ने पकड़े गए लोगों से एटीएस, स्पेशल इंटेलीजेंस और एलआईयू के माध्यम से पूछताछ कराई। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिए सभी का सत्यापन किया गया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान सभी का सत्यापन सही पाया गया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। घटना के बाद सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस और व्यापारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और आगे भी जांच जारी रखेगा।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में विकास को लगे पंख: 12 सड़कों का कायाकल्प, दो नए सेतु निर्माण को मंजूरी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बचपन बचाने की कवायद: कक्षा 5 तक मोबाइल से

Read More »