MUZAFFARNAGAR-दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मुजफ्फरनगर। दिल्ली के बेबी केयर अस्पताल में अग्निकांड होने के कारण कई बच्चों की मौत के बाद प्रदेश में सरकार द्वारा किये गये अलर्ट का असर जनपद में भी नजर आया। सीएमओ के नेतृत्व में जिले के प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के अस्पतालों में फायर ऑडिट और इवैक्युएशन ड्रिल के लिए औचक निरीक्षण किया गया।

प्रदेश में वर्तमान में बढ़ते तापमान के कारण संभावित अग्नि दुर्घटनाओं के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार के द्वारा अपर मुख्य सचिव गृह के आदेश अनुसार जनपद के समस्त अस्पताल, नर्सिंग होम विशेषकर बच्चों के अस्पताल आदि में फायर आडिट, इवैक्युएशन ड्रिल व अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में विशेष चेकिंग अभियान आरंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि आज उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार, स्टेनो दीपक कुमार एवं अन्य टीम के द्वारा सदर बाजार स्थित डा. हेमंत कुमार के आशीर्वाद नर्सिंग होम, सर्कुलर रोड स्थित डा. गिरीश कुमार के श्री साईं हास्पिटल तथा अंसारी रोड स्थित डा. रविंद्र जैन के एसआर हास्पिटल में निरीक्षण किया गया, जहां पर टीम के द्वारा फायर आडिट, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच पड़ताल के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें:  श्री बालाजी जयंती समारोह सम्पन्न, बालाजी धाम पर भण्डारे में उमड़े श्रद्धालु

सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद के समस्त अस्पतालों नर्सिंग होम विशेषकर बच्चों के अस्पतालों आदि में फायर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एवं इवैक्युएशन ड्रिल आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने समस्त अस्पतालों को निर्देशित किया कि फायर रिस्क के अनुसार अग्नि सुरक्षा व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें तथा स्थल की क्षमता से अधिक व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के दृष्टिगत विद्युत उपकरणों और तारों का इलेक्ट्रिकल आडिट कराकर विद्युत लोड के अनुसार उपकरण व तारों को अधिष्ठापित कराया जाए। अगर किसी भी स्तर पर कोई भी मामूली सी भी कमी हो तो उसे सही कराकर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए तथा 3 दिन के कार्य दिवस के अंदर जनपद के समस्त चिकित्सालय व नर्सिंग होम अपना प्रमाण पत्र और शपथ पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिन अस्पताल व नर्सिंग होम के द्वारा प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा नहीं कराया जाएगा उनके विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, परिजनों में आक्रोश

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दरोगा से पिस्टल छीनकर पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी मुठभेड़ में घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  श्री बालाजी जयंती समारोह सम्पन्न, बालाजी धाम पर भण्डारे में उमड़े श्रद्धालुवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार के मंत्रियों अनिल कुमार और सोमेन्द्र तोमर

Read More »