MUZAFFARNAGAR-शहर को 150 लाख की 10 नई सड़कों की सौगात

मुजफ्फरनगर। नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को नगर के पाँच विभिन्न वार्डों में 150 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 10 सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान वार्डों में पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष का नागरिकों ने फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा विकास को नई दिशा मिलेगी। यह विकास कार्य नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

नगरपालिका के निर्माण विभाग के द्वारा राज्य वित्त के अन्तर्गत करीब 150 लाख रुपये की धनराशि से पांच वार्डों के अन्तर्गत मौहल्ला खालापार, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, आनन्दपुरी कच्ची सड़क और गांधी कालोनी क्षेत्र में दस नवनिर्मित सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। इनमें वार्ड 3 में 30 लाख रुपये की लागत से दो सड़क, वार्ड 11 में 40 लाख की लागत से तीन सड़क, वार्ड 16 में 20 लाख की लागत से एक सड़क, वार्ड 37 में 30 लाख की लागत से दो सड़क और वार्ड 39 में 30 लाख की लागत से दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराये गये हैं।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर के चहुँमुखी विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नगर के पाँच वार्डों में निर्मित इन सीसी सड़कों से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। हमारा संकल्प है कि मुजफ्फरनगर को एक स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त नगर बनाया जाए। कहा कि यह नवनिर्मित सड़कें सिर्फ कंक्रीट की परत नहीं, बल्कि विकास की दिशा में एक मजबूत कदम हैं। आने वाले समय में हर वार्ड को समान रूप से विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। हमारी प्राथमिकता पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य है। जो कार्य वर्षों से लंबित थे, उन्हें अब गति दी जा रही है।

यह सड़कें न सिर्फ यातायात को सुगम बनाएंगी, बल्कि विकास कार्यों में नागरिकों का विश्वास पालिका प्रशासन के प्रति भी बढ़ाएंगी। मैं नगरवासियों से अपील करती हूँ कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें, पालिका की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को अपनी संपत्ति मानकार उनकी रक्षा करें और सफाई एवं व्यवस्था बनाए रखने में सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनें। जनसहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सड़कों के लोकार्पण के दौरान मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद किशोर, प्रवीण खेड़ा, भाजपा कार्यकर्ता राधे वर्मा, दुलारी मित्तल, मनी पटपटिया, सभासद अनीता हसीब राणा, शहजाद चीकू, अमित पटपटिया, प्रशांत बालियान, रविकांत शर्मा उर्फ काका, प्रियांक गुप्ता, जेई निर्माण कपिल कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  छपार में करंट से पिता के सामने ही पुत्र की मौत, मचा कोहराम

Also Read This

सिद्धार्थनगर में रील का जुनून जानलेवा, टंकी से गिरकर बालक की मौत

सिद्धार्थनगर, 3 मई 2026। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रील बनाने का शौक बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ। काशीराम आवास कॉलोनी में पांच बच्चे करीब 60 फीट ऊंची जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ गए। नीचे उतरते समय टंकी की सीढ़ी टूट गई, जिससे तीन बच्चे नीचे गिर गए। हादसे में एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान दो बच्चे टंकी के ऊपरी हिस्से पर ही फंस गए। करीब 16 घंटे तक चले राहत और बचाव अभियान के बाद रविवार सुबह भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद से दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। रेस्क्यू के

Read More »

कैलावड़ा कांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए माता- पिता- पुत्र, की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर/खतौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कैलावड़ा कांटे के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार माता,पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीएम तथा सीओ ने गुसाई भीड़ को काफी समझने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही, वार्ता जारी रही।   प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव छछरपुर निवासी सोनू अपने पिता राजकुमार और माता महेंद्री को बाइक पर बैठाकर फलावदा किसी जरूरी कार्य से जा रहा था।

Read More »

सहारनपुर समाधान दिवस में डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड

सहारनपुर। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया। भूमि संबंधी एक शिकायत में देरी और स्तर पर लापरवाही पाए जाने के बाद लेखपाल संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे। अधिकारियों ने मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही

Read More »

ककरौली पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य मोर्चा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। ककरौली में पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने के लिए संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। मोर्चा ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। संयुक्त वैश्य मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ककरौली पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने नरेश अग्रवाल और उनकी पत्नी शशि अग्रवाल से मुलाकात की। शशि अग्रवाल के हाथ की हड्डी टूटने की बात कही गई है, जबकि परिवार ने खुद को घायल और डरा

Read More »

मुजफ्फरनगर सपा बैठक: 2027 की घोषणाओं को नगर-ब्लॉक तक ले जाएगी पार्टी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन को सक्रिय करने और 2027 की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए नगर और ब्लॉक स्तर पर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन, महंगाई, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया। बैठक में वरिष्ठ सपा नेता, पदाधिकारी और खतौली क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज़िया चौधरी बोले—जन-जन तक पहुंचेंगी घोषणाएं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के

Read More »

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »