अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंद

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर में गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाओं के साथ काम किया जा रहा है, लेकिन एक मार्किट के दुकानदारों को पीने का पानी भी मयस्सर नहीं हो रहा है। करीब आठ-दस महीने पहले मार्किट में पेयजलापूर्ति के एकमात्र साधन के रूप में लगा हैण्डपम्प भी उखाड़ दिया गया, इसके बाद आज तक पालिका ने कोई सुध नहीं ली। व्यापारियों ने पालिका प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ टाउनहाल पहुंचकर प्रदर्शन किया और अब आला अफसरों के समक्ष समस्या रखने की तैयारी है।

शहर के अंसारी रोड पर अशर्फी मार्किट स्थित है, इस दो मंजिला मार्किट में करीब 35-40 दुकानों में लोग अपना अपना कारोबार करते हैं। यहां पर करीब बीस साल पूर्व नगरपालिका परिषद् के द्वारा पेयजलापूर्ति के लिए एक हैण्डपम्प लगवाया था। तब से मार्किट के दुकानदार ही इसकी देखरेख करते हुए इसको उपयोग करते हुए पानी की अपनी जरूरत को पूरा करते हैं। इसके अलावा मार्किट में पेयजल आपूर्ति के लिए कोई दूसरा साधन नहीं है, लेकिन पालिका प्रशासन ने यह साधन भी छीन लिया।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में युवती की मौत, युवक घायल

सोमवार को अशर्फी मार्किट के दुकानदार राकेश कुमार, हबीब अहमद, उपेन्द्र सिंह, संजय धीमान, नीदम अहमद और तंजीम मिर्जा आदि एकत्र होकर पालिका ईओ के समक्ष अपनी समस्या रखने के लिए टाउनहाल पहुंचे और वहां कार्यालय बंद मिलने पर उन्होंने प्रदर्शन किया तथा नाराजगी प्रकट की। राकेश कुमार ने बताया कि पालिका के जलकल विभाग के जेई धर्मवीर सिंह, सभासदपति और कुछ अन्य लोगों के साथ करीब आठ-दस महीने पहले कांवड़ यात्रा के दौरान मार्किट में पहुंचे थे। उन्होंने वहां कर्मचारी लगाकर हैण्डपम्प उखाड़ना शुरू कर दिया था। ये देखकर दुकानदारों ने उनको घेरकर विरोध किया और हैण्डपम्प उखाड़ने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दे पाये और सामान छोड़कर वहां से भाग गये। आज तक भी हैण्डपम्प की उतारी गई मशीन और दूसरा सामान मार्किट में ही रखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने न जाने कितनी बार पालिका में आकर समस्या बताई और हैण्डपम्प लगवाने का आग्रह किया, लेकिन उसको नहीं लगवाया जा रहा है। मार्किट में पेयजल आपूर्ति का यह एकमात्र साधन समाप्त हो जाने से पीने के पानी को भी तरसना पड़ रहा है। ईओ को भी करीब एक माह पूर्व प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। भीषण गर्मी में पानी का प्रबंध नहीं हो पाने से परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने कहा कि यदि इसका समाधान नहीं हुआ तो वो जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दूध की डेरी से घर लौटती महिला से बाइक सवार ने लूटे 50 हजार

Also Read This

मुहर्रम जुलूस के रूट में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आरोप है कि कुछ स्थानों पर लंबे समय तक रुककर मातम किए जाने से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं

Read More »

30 जून के बाद एनसीआर में नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ईंट निर्माता कल्याण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नियमों के समान अनुपालन की उठाई मांग मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संचालित ईंट भट्ठों को 30 जून के बाद बंद करना होगा। इसी को लेकर मुजफ्फरनगर के ईंट भट्ठा संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि के बाद जिले में कोई भी भट्ठा संचालित न होने दिया जाए। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लागू पर्यावरणीय नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर ईंट निर्माता कल्याण

Read More »

बोलेरो खाई में गिरी, मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत

चम्बा- हिमाचल के चंबा जिले में पुखरी-मसरूंड मार्ग पर बोलेरो वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मुंडन संस्कार से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो (एचपी-01सी-2581) में ग्राम महल पंचायत के सपरोठ

Read More »

रिश्वत लेकर छोड़ दिया आरोपी, दरोगा-सिपाही गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला पूरा खेल

मेरठ- मेरठ में लूट के आरोपी को कथित रूप से तीन हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मेरठ। लूट के एक मामले में वांछित आरोपी को कथित रूप से रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में पुलिस विभाग के दो कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के

Read More »