भारत को हिंदू राष्ट्र बनवाने के लिए एकजुट हो हिंदू वर्गः ललित मोहन

क्रांतिसेना के द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उठी सनातन संस्कृति की रक्षा की आवाज, आंदोलन चलाने का लिया गया संकल्प

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना द्वारा आयोजित द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की आवाज मजबूती के साथ उठाते हुए कई गंभीर मुद्दों को लेकर चर्चा की गई और संगठन ने ऐलान किया कि इसके लिए हिंदू समाज को जागृत करने के लिए जनजागरण अभियान चलाने के साथ ही जनआंदोलन बनाकर सरकारों का भी ध्यान आकृष्ट करने का काम किया जायेगा।
शहर के टाउनहाल के पास सनातन धर्म सभा भवन में रविवार को क्रांतिसेना का द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शुकतीर्थ स्थित महेश्वर आश्रम के महादेव स्वामी और बाबरी आंदोलन के मुख्य नायक संतोष दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों के साथ ही कार्यकर्ताओं का क्रांतिसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महासचिव महामंडलेश्वर संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिरोही ने स्वागत और अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-कम्पनी बाग से हुआ योग सप्ताह का शुभारंभ

क्रांतिसेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने बताया कि इस कार्यकर्ता सममेलन कार्यक्रम में जिले भर के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता व मातृशक्ति ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने, सनातन बोर्ड की स्थापना करने, बेरोजगारों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देने भ्रष्टाचार और नशे के कारोबार को संगीन अपराध घोषित करने, पूर्व मंत्री सांसदों व विधायकों को सिर्फ एक बार ही पेंशन देने जैसे ज्वलंत मुद्दों को मंच पर मजबूती के साथ उठाया गया। इसके साथ ही इनको लेकर समाज को एकजुट करते हुए दिल्ली तक प्रदर्शन और आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: शहर में हो रही दूषित जल आपूर्ति पर मंडलायुक्त नाराज

उन्होंने सम्मेलन में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की भी घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इनकी सफलता के लिए जुट जाने का आह्नान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, गौरव गर्ग, संजय चौधरी, ललित रोहिल्ला, राजेंद्र पाल, राजेश्वर अरोड़ा, निकुंज चौहान, अभिषेक शर्मा सहित सैंकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीमा विस्तारित क्षेत्र के नागरिक काट रहे चक्कर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *