प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नगर पालिका टीम से अभद्रता

पांच दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक की गई जब्त, व्यापारी से दो-दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला

मुजफ्फरनगर। शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सरकारी टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। नई मंडी क्षेत्र में कार्रवाई के समय हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार और उसकी बुजुर्ग मां संयुक्त टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बहस और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं।

प्रतिबंधित पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन नगर पालिका परिषद और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम को नई मंडी क्षेत्र में विरोध और अभद्रता का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम नगर पालिका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्वच्छ भारत मिशन, अतिक्रमण हटाओ दल और पुलिस की मौजूदगी में नई मंडी क्षेत्र के पीठ बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा था और व्यापारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग बंद करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक राड से लगा करंटः दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

इसी दौरान एक दुकान पर जांच और कार्रवाई के समय विवाद खड़ा हो गया। वायरल वीडियो में दुकानदार और उसकी बुजुर्ग मां टीम की कार्रवाई का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बुजुर्ग महिला एक अधिकारी के हाथ में मौजूद दस्तावेजों पर हाथ मारती नजर आ रही हैं, जिससे पत्रावलियां जमीन पर गिरने की स्थिति में पहुंच गईं। साथ ही नगर पालिका के एक कर्मचारी को धक्का देने का आरोप भी लगाया गया है। मौके पर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। अभियान के संबंध में नगरपालिका की कार्यवाहक कर अधीक्षक पारुल यादव ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नई मंडी क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया और व्यापारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया।

इसे भी पढ़ें:  चकबंदी में भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू में आक्रोश, ब्लॉक मुख्यालय पर होगी पंचायत

निरीक्षण के दौरान पांच दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का भंडारण पाया गया। टीम ने कुल 2.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए संबंधित दुकानदारों से दो-दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों के अनुसार प्रतिबंधित पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, कार्यवाहक कर अधीक्षक पारुल यादव, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार एवं अमरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक पलक्षा मैनवाल, स्वच्छ भारत मिशन से रुचि शर्मा, बीसी सोनू मित्तल, गौरव तथा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आकाश जोशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से डुंगरपुर केस में जमानत मंजूर

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  चकबंदी में भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू में आक्रोश,

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  पेपर मिलों में आरडीएफ जांच पर बवाल, भाकियू ने अफसरों से छीना सैम्पलबुढ़ाना

Read More »