MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवाया

मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने अपने पति पर फोन पर तीन तलाक देकर उसको परिजनों के सहारे मारपीट कराते हुए घर से निकाल दिये जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके पांच अन्य परिजनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर निवासी तबस्सुम ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है, उसने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी शादी सनव्वर पुत्र तसव्वर निवासी किदवईनगर के साथ हुई थी। शादी के बाद पति से उसको एक बेटी फरा पैदा हुई, जोकि दो साल की है। शादी के बाद उसका पति सनव्वर, सास कौशर, ससुर तसव्वर, देवर शोएब और आबिद तथा ननंद गुलिस्ता दान दहेज से खुश नहीं थे और उसका उत्पीड़न करने लगे।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति और दूसरे ससुराल वाले उससे बुलेट बाइक और दो लाख रुपये नकद की मांग करते रहे। उसको जान से मारने का प्रयास भी किया गया। वो सभी कुछ सहन करती रही। आरोप है कि 29 फरवरी को रात नौ बजे उसके पति ने बाहर से उसे फोन किया और गाली गलौच करते हुए उसको फोन पर ही तीन तलाक कह दिया। इसके बाद पति ने अपने परिजनों से उसको मारपीट कर घर से निकलवा दिया। विवाहिता का कहना है कि उसने पडौस में ही रहने वाली अपने बहन के यहां रात गुजारी। पुलिस ने पति सहित सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हादसे ने उजाड़ा परिवारः सात बहनों के इकलौते भाई की मौत

युवती को घर से भगाया, परिजनों पर केस दर्ज करवाया

मुजफ्फरनगर। एक युवती को घर से भगा ले जाने के बाद उसी से उसके परिजनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। थाना छपार क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी आशा गोयल पत्नी संजय ने थाने में दी तहरीर में बताया कि एक मार्च को उसकी 22 साल की बेटी नीतू को शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहलला कृष्णापुरी निवासी सागर वर्मा अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया था। उनको जानकारी मिली है कि सागर के कहने पर उनकी बेटी नीतू ने उनके खिलाफ शहर कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी जान को उसके परिजनों से खतरा है। आशा ने पुलिस से उसकी बेटी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमी भतीजे के लिए पति का कत्ल, फोन में मिले 55 आपत्तिजनक वीडियो

नाबालिग को भगा ले गया दो बच्चों का बाप

मुजफ्फरनगर। एक नाबालिग को दो बच्चों का बाप भगाकर ले गया है। इस मामले में नाबालिग की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। रामराज के लालपुर रहडवा में स्थित फार्म में मजदूरी करने वाली महिला आशा पत्नी मुकेश ने थाने में तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ फार्म पर रहकर ही मजदूरी करती है। शिवकुमार पुत्र सुखराम भी वहां मजदूरी करता है। उसकी निगाह उसकी नाबालिग बेटी पर रहती थी। शिवकुमार शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। उसको कई बार मना किया, लेकिन नहीं माना। आरोप है कि शिवकुमार एक मार्च को उसकी बेटी को बहलाकर कहीं ले गया है। उसकी तलाश की गयी, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में तैनात सिपाही ने बैराज गंगा में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमाराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय

Read More »