एक बार सारे संगठन मिलकर बेलगाम अफसरों का इलाज भर दोः राकेश टिकैत

किसान संगठनों के खिलाफ अफसरों की मनमानी पर भड़के राकेश टिकैत, बोले-सभी किसान संगठन मिलकर करें विरोध

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में किसान संगठनों की गतिविधियों और आंदोलनों पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज होने के बाद माहौल एक बार फिर गरमाने लगा है। धरना-प्रदर्शन, टोल प्लाजा घेराव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाले किसान नेताओं पर लगातार गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज होने से किसान संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एसकेएम के वरिष्ठ नेता चौधरी राकेश टिकैत ने प्रशासनिक रवैये को कठघरे में खड़ा करते हुए सख्त बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में किसान आंदोलनों के खिलाफ लगातार की जा रही पुलिस और प्रशासनिक स्तरीय कार्रवाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के वरिष्ठ नेता चौधरी राकेश टिकैत ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं पर दर्ज हो रहे मुकदमे पूरी तरह गलत नीति का हिस्सा हैं और अधिकारी किसानों की आपसी फूट का फायदा उठाकर मनमानी कर रहे हैं।
राकेश टिकैत ने जिले के अफसरों को सीधे चेताते हुए कहा कि सारे किसान संगठन मिलकर इन अफसरों का इलाज भर दो। यह बेलगाम अफसर किसान संगठनों की आवाज दबाने में लगे हैं। ऐसे समय में किसान एकजुट होकर ही इनकी गलत नीतियों का जवाब दे सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों को रोकने के लिए मुकदमों का सहारा लिया जा रहा है। कई बार थानों पर लाठीचार्ज तक हो चुके हैं, जो किसान हितों के खिलाफ एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है।
उल्लेखनीय है कि पानीपतदृखटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जागाहेड़ी टोल प्लाजा को घेरने के मामले में भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों के खिलाफ तितावी थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस कार्रवाई को किसान संगठन राजनीतिक दबाव में की गई कार्यवाही बता रहे हैं। फैक्ट्रियों में आरडीएफ के नाम पर लाए जा रहे नगरपालिका के सॉलिड वेस्ट के विरोध के दौरान, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया था। इस मामले में थाना सिविल लाइन में हाल ही में चार बड़े पदाधिकारियों सहित 400 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
इससे पहले भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं पर नई मंडी थाने में घेराव और धरना देने के दौरान लाठीचार्ज हो चुका है। साथ ही कई किसानों पर मुकदमे भी दर्ज किए गए थे, जिससे किसान संगठनों के अंदर रोष और बढ़ गया है। इन लगातार हो रही कानूनी कार्रवाइयों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के खिलाफ एक मुट्ठी बनकर खड़ा होना ही किसानों के हितों की रक्षा कर सकता है। टिकैत का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे साफ तौर पर किसानों के खिलाफ हो रही कार्रवाइयों को तानाशाही बताया रहे हैं और संगठनों को एक मंच पर आने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में क्रांतिसेना का प्रदर्शन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  विकास को रफ्तारः मोरना चीनी मिल के विस्तार को ऐतिहासिक मंजूरीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  विकास को रफ्तारः मोरना चीनी मिल के विस्तार को ऐतिहासिक मंजूरीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बारात बस हादसा, एक घायलभाकियू नेता विकास शर्मा

Read More »