अपूर्वा ने संभाला बुढ़ाना में चार्ज, लखनऊ से प्रवीण द्विवेदी आये

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को शासन ने 21 पीसीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादलों की इस सूची में हापुड़, मुजफ्फरनगर, कौशांबी, गाजीपुर, सुल्तानपुर और फतेहपुर जैसे जिलों के उपजिलाधिकारी बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को विभागीय दायित्व भी सौंपे गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध वसूली के आरोप में किसान नेता गिरफ्तार

शासन द्वारा पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की कड़ी में यहां पर कई वर्ष से कार्यरत एसडीएम मोनालिसा जौहरी को बहराइच में नवीन तैनाती दी गई है। जबकि राजस्व परिषद लखनऊ से सम्बद्ध प्रवीण कुमार द्विवेदी को डिप्टी कलक्टर के पद पर मुजफ्फरनगर में भेजा गया है। प्रवीण द्विवेदी मूल रूप से फतेहपुर जनपद के निवासी और 2022 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। अकादमी प्रशिक्षण पूर्ण कर 23 मार्च 2023 को वो ओरैया जनपद में डिप्टी कलक्टर बनाये गये। लगभग एक साल बाद मार्च 2024 में उनको प्रतापगढ़ में तैनात किया गया और इसके बाद नवम्बर 2024 में प्रवीण कुमार लखनऊ में डिप्टी कलक्टर के पद पर कार्यरत रहे। जून 2025 में उनको राजस्व परिषद् लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया। अब उनको मुजफ्फरनगर में डिप्टी कलक्टर बनाकर भेजा गया है। वहीं बुढ़ाना एसडीएम मोनालिसा जौहरी का गैर जनपद तबादला होने के कारण अपर उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा यादव को डीएम उमेश मिश्रा ने बुढ़ाना एसडीएम बनाया, मंगलवार को अपूर्वा ने बुढ़ाना तहसील पहुंचकर चार्ज संभाल लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  MPL T-20--गौरव स्वरूप के टाइटंस पर भारी पड़े राकेश बिन्दल के स्ट्राइकर्स

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  टोकने की खुंदक में बेटियों ने काट दिया सोते पिता का गलास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सूजडू में सफाई कर्मचारियों पर हमला, विरोध पर की गई मारपीटवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर टक्कर के बाद कैसे हवा में उछली

Read More »