आतंकियों से हैं समाजवादी पार्टी के रिश्तेः आचार्य प्रमोद कृष्णम

श्री कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर धर्मगुरू आचार्य प्रमोद ने कहा-सनातन के संरक्षण को सम्पूर्ण भारत में गोवध पर लगे प्रतिबंध, राष्ट्रीय कानून बनायें पीएम मोदी

मुजफ्फरनगर। साल 2027 में संभल जनपद में श्री कल्कि धाम का निर्माण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए भगवान के अवतार से पहले उनका धाम का प्रचार करने देशभर में निकले श्री कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर धर्मगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे और यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर मुलाकात कर श्री कल्कि धाम निर्माण अभियान को लेकर चर्चा की।
यूपी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अपने गांधीनगर स्थित आवास पर श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का सपरिवार स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री कपिल देव ने बताया कि आचार्य प्रमोद संभल में श्री कल्कि धाम का निर्माण करा रहे हैं। 19 फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया था। 22 सितम्बर 2022 को आधारशिला रखने के लिए धाम पर शिला पूजन समारोह हुआ, जिसमें उनको शामिल होने का सौभाग्य मिला। अब आचार्य भारत वर्ष में इस धाम का प्रचार करने के लिए निकले हैं।
मायावती का नारा दिलाया याद, कहा-नफरत सपा की देन
मंत्री आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने देश के मौजूदा हालातों को लेकर खुलकर अपना मत रखा। बरेली हिंसा को लेकर आचार्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अराजकतावादी पार्टी है। सपा के लोगों के रिश्ते ही आतंकवादियों से हैं। समाजवादी पार्टी की जब सरकार होती है तो अराजकतावादी तत्व और असामाजिक तत्व हावी हो जाती है। सपा खुद चाहती है कि यूपी में हिन्दू और मुस्लिमों के बीच नफरत पैदा हो जाये और ये प्रदेश दंगों की आग में झौंक दिया जाये। मुजफ्फरनगर का कांड किसकी सरकार में हुआ। संभल में आज जो हालात हैं, इसके बीच तो सपा की सरकार में ही बाये गये हैं। सपा का सही विश्लेषण बसपा की मुखिया बहन मायावती ने की थी, जब उन्होंने ये नारा दिया था कि चढ़ गुंडों की छाती पर, मुहर लगाओ हाथी पर।
अखिलेश ने पैदा की हिंदू-मुस्लिमों के बीच गहरी खाई
आचार्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी इस देश को नेपाल बनाने का काम कर रहे हैं। ये लोग कभी भारत को बांग्लादेश बनाने की बात करते हैं तो कभी देश में अराजकता लाने की बात करते हैं। आज उत्तर प्रदेश में गुंडों पर और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने वालों की सरकार चल रही है, लेकिन इन लोगों को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और देश में नरेन्द्र मोदी के नाम से नफरत हो रही है, इसलिए ये किसी भी कीमत पर सत्ता पाने के लिए हिंदू और मुस्लिमों को एक दूसरे से अलग करते हुए अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने चाहते हैं और यही कारण है कि अखिलेश बरेली जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
आई लव मोहम्मद प्रोटेस्ट-भारतीय लोकतंत्र को खुली धमकी
आचार्य ने आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर कहा कि जहां लव है, वहां पर प्रोटेस्ट नहीं है और जहां पर प्रोटेस्ट है तो वहां पर लव हो ही नहीं सकता है। पैगम्बर मोहम्मद से मुहब्बत करने से देश में किसी ने नहीं रोका गया है, मुहब्बत करनी है करो, लेकिन ये कैसी मुहब्बत है, जो सड़कों पर उतरकर दिखाई जा रही है। ये मुहब्बत नहीं है, मुहब्बत के नाम पर भारत के लोकतंत्र को दी जाने वाली धमकी है। ये भारत आज नरेन्द्र मोदी का भारत है, इसमें ऐसी धमकी नहीं चलेगी। आचार्य प्रमोद ने कहा कि संभल एक पौराणिक स्थान है, संभल में भगवान का अवतार होगा। ये अवतार होने के लिए ही वहां पर श्री कल्कि धाम का निर्माण हो रहा है। इसका शिलान्यास करने के लिए साल 2024 में स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संभल आये थे। जहां तक मंदिर और मस्जिद के विवाद का सवाल है, तो वो अदालत में विचाराधीन है, जो फैसला आयेगा वो हम सभी को स्वीकार्य होगा।
भारत एक हिंदु स्थान, यहां पैदा होने वाला हर व्यक्ति हिंदू ही है
हिन्दू धर्मगुरूओं और खासकर यति नरसिंहानंद द्वारा हिंदू जनसंख्या बढ़ाने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करने की मुहिम के सवाल पर आचार्य प्रमोद ने कहा कि भारत हिंदू स्थान है, इसको हिंदुस्तान कहा गया है, लेकिन ये शब्द गलत है, सही शब्द हिंदू स्थान है और यहां पर पैदा होने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू ही है, तो ऐसे स्थान पर बच्चे कम या ज्यादा पैदा करो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
वोट चोरी का शोर मचाने वालों को बिहार में मिलेगा हरियाणा जैसा जवाब
बिहार के चुनाव में वोट चोरी के मुद्दे पर आचार्य प्रमोद ने कहा कि वोट चोरी का आरोप आज वो लोग लगा रहे हैं, जो खुद चोर हैं। इनका इतिहास ही चोरी का रहा है, इन लोगों ने इस देश की सम्पदा को चुराया है और इस देश की संप्रभुता से समझौते किये और परिवारवाद की राजनीति को हावी किया है। इन लोगों ने पहले आरोप लगाया था कि चौकीदार चोर है, जनता ने जवाब दिया। राफेल चोरी का आरोप लगाया, फिर जवाब मिला और ये लोग अब फिर से वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, बिहार की जनता इनको जवाब देगी और 2029 में भी जनता से इनको ऐसा ही जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव मेें बिहार की जनता वैसा ही जवाब देगी, जैसा हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता ने दिया।
पश्मिच बंगाल में ममता सरकार के गुंडे कर रहे हिंदुओं पर हमला
चीफ जस्टिस पर हुए हमले को लेकर आचार्य ने कहा कि व्यक्तिगत हिंसा की अनुमति सनातन नहीं देता है, हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण भारत में गोवध पर सख्त प्रतिबंध सरकार को लगाना चाहिए। गो हत्या पर राष्ट्रीय कानून भारत सरकार को लाना चाहिए। मोदी सरकार द्वारा बीफ एक्सपोर्ट उद्योग को बढ़ावा देने के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के संरक्षण के लिए गोवध पर प्रतिबंध की मांग करना हमारा अधिकार है, फैसला सरकार को करना है। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हमले ममता सरकार का फेलियर हैं। हमलावर सरकारी गुंडों की जमात बन गये हैं और वो लोग ममता सरकार का संरक्षण पाकर इस राज्य को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  OPRATION SAVERA-छह लाख के गांजा-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने उठाया फिल्म शो

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलावमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी

Read More »