MUZAFFARNAGAR-पति ने दिखाई आंख, पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी ऐसी-ऐसी वीडियो….

मुजफ्फरनगर। एक पत्नी ने सैक्स टॉय बना दिये जाने के बाद नफरत में अपने पति का गला घोंटकर कत्ल कर दिया, यह बात लोगों के जहन में ताजा ही है, लेकिन इसी बीच एक पति ने अपनी पत्नी पर सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो और पोस्ट डालकर रिश्तेदारों में उसको बदनाम करने का आरोप लगाते हुए जीने की इच्छा ही छोड़ दी। इस युवक ने अपनी पत्नी और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पति का कहना है कि पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक अकाउंट बनाकर उसके सहारे उसके खिलाफ अभद्र वीडियो और पोस्ट वायरल करते हुए उसको छोड़ने का दबाव बनाया है। पत्नी उसके साथ झगड़ा करके अपने मायके में रह रही है, जहां से उसने यह साजिश रची।

इसे भी पढ़ें:  गोवर्धन पर्व पर भक्तों को प्रसाद बांटने निकले मंत्री कपिल देव

मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी गौरव बालियान पुत्र सुदेश पाल ने 12 जून को एसपी साइबर क्राइम को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें गौरव ने पुलिस से अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि उसका अपनी पत्नी सोनिया के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसकी पत्नी अपने घर चली गई और वो वहीं पर रह रही है। गौरव ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने मायके से ही कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक किंग नाम से सोशल अकाउंट बनाया और इस इंस्टाग्राम अकाउंट के सहारे उसकी पत्नी और अन्य लोग उसको लेकर अभद्र वीडियो और पोस्ट वायरल करने लगे हैं। यह वीडियो और पोस्ट उसके रिश्तेदारों और सगे सम्बंधियों के मोबाइल फोन पर भी भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही गौरव के परिचित लोगों तक भी यह सोशल मीडिया पोस्ट निरंतर भेजे जा रहे हैं। गौरव का कहना है कि इनके आधार पर उसको परेशान किया जा रहा है और मानसिक उत्पीड़न करते हुए ब्लैकमेल भी कर रहे हैं। ये लोग दबाव दे रहे हैं कि इस सामाजिक बदनामी से परेशान होकर मैं अपनी पत्नी को छोड़ दूं।

इसे भी पढ़ें:  20 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर का मंसूरपुर में हाफ एनकाउंटर

गौरव ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि इनके द्वारा की जा रही सोशल मीडिया की अभद्र वीडियो और पोस्ट के कारण मैं बेहद परेशान हूं और अब मुझे अपने ही घर पर रहना भी ठीक नहीं लग रहा है। कहा कि ये लोग लगातार ऐसा कृत्य करते हुए मेरा मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। गौरव ने कहा कि ऐसी बदनामी करते हुए इन लोगों और पत्नी ने उसको समाज में बैठने के लायक भी नहीं छोड़ा है। गौरव ने पत्नी और अन्य लोगों द्वारा बनाया गया सोशल मीडिया प्लेटफार्म अकाउंट बन्द कराकर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जांच के बाद एसपी साइबर क्राइम ने मन्सूरपुर पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिये। मन्सूरपुर थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि गौरव की शिकायत पर उसकी पत्नी सोनिया और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 352, 351-4 और 67ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों पर शिकंजाः छह शातिर दबोचे

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  खाद नहीं मिलने पर किसानों ने लगाया गोदाम पर तालास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  खाद नहीं मिलने पर किसानों ने लगाया गोदाम पर तालावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भैंसी में बस से कुचलकर युवक की मौत पर

Read More »