मोहर्रम को लेकर रूट चैकिंग में बदहाल मिली सड़क

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन अब पूरी तरह से मोहर्रम और कंावड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने में जुट गया है। कांवड़ मार्ग के साथ ही मोहर्रम के रूट पर व्यवस्था बनाने के लिए अफसर लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को मोहर्रम की रूट चैकिंग के दौरान किदवईनगर की सड़क पूरी तरह से बदहाल मिलने, सफाई का अभाव देखकर अफसर नाराज हुए। तत्काल ही पालिका ईओ को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये गये।

27 जून से मोहर्रम का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में शिया सोगवार द्वारा करबला में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 जानशीनों की शहादत को याद किया जाता है। रोजाना इमाम बारगाहों में मजलिसों, खुतबे और तकरीर का दौर चलता है। मोहर्रम के दसवें दिन रोजे आशुरा पर शिया सोगवार बड़े मातमी जुलूस और ताजियाबंदी करते हैं। शहर के सभी इमाम बारगाहों से मातमपुर्सी करते हुए सोगवार एक बड़े जुलूस के रूप में काली नदी पार करबला पर पहुंचते हैं। मोहर्रम के जुलूस और इमाम बारगाहों में मजलिसों के दौर के लिए व्यवस्था बनाने को प्रशासन जुट गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीओ सिटी राजू कुमार साव ने नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ मोहर्रम रूट का निरीक्षण करते हुए समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इस दौरान तलबशाह रोड, किदवईनगर रोड के साथ ही काली नदी करबला का भी दौरा किया गया। यहां किदवईनगर की मुख्य सड़क का हाल काफी बेहाल नजर आया। इस सड़क के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ को तत्काल ही मरम्मत के आदेश दिये।

पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मोर्हरम जुलूस रूट के साथ ही रोजे आशुरा नमाज स्थल और करबला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान काली नदी स्थल पर झाड़ियां बढ़ी मिली तथा गन्दगी भी थी। इसको लेकर सीएसएफआई योगेश गोलियान को तत्काल ही सफाई कार्य प्रारम्भ कराने और झाड़ियां कटवाने के लिए टीम के साथ लगाया गया। किदवईनगर सड़क की हालत बेहद खराब मिली, वहां करीब 500 मीटर तक की सड़क क्षतिग्रस्त पाये जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तत्काल ही जेई निर्माण कपिल कुमार को मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराकर तत्काल ही सड़क निर्माण के लिए व्ययानुमान बनाकर बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही तात्कालिक स्तर पर सड़क को गडढा मुक्त करने के लिए भी कहा गया। वहीं नाली और नाले में गन्दगी भरी रहने के दौरान तत्काल ही नाला गैंग को सफाई के लिए लगाया गया है। कृष्णापुरी जैन पैठा के पास दो सीवर मैन हॉल खुले पाये जाने पर उनकी बेरिकेडिंग करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि मोर्हरम से पूर्व ही व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सम्बंधित अफसरों की जवाबदेही भी तय की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत पर हमला करने पीछे-पीछे दौड़े थे आरोपी

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »