जागृतिकारी संत नयन सागर ने समाज को दिया एकता का मूल मंत्र

मुजफ्फरनगर। तपोनिधि जागृतिकारी संत आचार्य श्री 108 नयन सागर जी मुनिराज ने रविवार को श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में सवेरे भगवान महावीर का अभिषेक कराया। इस दौरान श्र(ालु भक्तजनों ने नयन सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में अभिषेक क्रिया को विधि विधान से सम्पन्न किया। इसके साथ ही अन्य धार्मिक क्रिया में भारी संख्या में जैन समाज के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गुरूवर का गुणगान किया। गुरूदेव नयन सागर जी मुनिराज ने समाज को एकता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि जो समाज बिखरता है, वो नष्ट हो जाता है। हमें अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक सभ्यता को एक साथ लेकर चलना है।

तपोनिधि जागृतिकारी संत आचार्य 108 श्री नयन सागर जी मुनिराज द्वारा छह साल की भक्तों की तपस्या के प्रतिफल के रूप में 21 जून को श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में मंगल प्रवेश किया, तभी से प्रतिदिन वो भक्तों का कल्याण करते हुए धार्मिक क्रिया करा रहे हैं। रविवार को सवेरे साढ़े छह बजे नयन सागर मुनिराज के द्वारा मंदिर श्री में भगवान महावीर का अभिषेक कराया गया।

इसमें काफी संख्या में भक्तजनों ने प्रतिभाग करते हुए धार्मिक क्रिया सम्पन्न कराई। शांतिधारा के उपरांत आठ बजे नयन सागर जी मुनिराज द्वारा मंगल प्रवचन में श्र(ालुओं को एक साथ रहने का मूल मंत्र देते हुए कहा कि देश के लिए भी समाज को योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतों के सानिध्य से मानव जीवन को सही दिशा में लाने के लिए सीख हासिल करता है। इसलिए संतों का आगमन ही समाज के कल्याण के लिए होता है। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, सभासद हिमांशु गोयल और अन्य अतिथियों ने मंदिर श्री पहुंचकर नयन सागर जी मुनिराज के दर्शन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटभ् के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन, सुनील जैन नावला, महामंत्री जितेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन एडवोकेट, प्रेमचंद जैन, सतपाल जैन, विभोर जैन, संजय जैन, विपिन जैन, सुनील जैन सलोनी, अमन जैन, नितेश जैन, दीपक जैन, वीरेंद्र जैन, मनोज जैन एलजी, रविंद्र जैन, पुनीत जैन और सुनील जैन के साथ ही सैंकड़ो श्रावक श्राविकाएं मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस की शातिर गौकश से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »