खतौली में भट्टा कारोबारी के घर में 20 लाख की चोरी

मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में परिवार के साथ रह रहे एक भट्टा कारोबारी को मकान में ताला लगाकर अपने बड़े भाई की मौत के बाद शोक में शामिल होने के लिए परिवार सहित जाना भारी पड़ गया। उनके पीछे अज्ञात चोरों ने पूरे मकान को खंगाल कर सोने और चोदी के जेवरातों के साथ ही नगदी तथा अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गये। सवेरे जब मकान का ताला टूटा हुआ आसपास के लोगों को नजर आया तो उन्होंने फोन पर भट्टा कारोबारी को सूचना दी, तब परिवार घर आया तो पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला। इस चोरी की सूचना पर पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। पुलिस अब चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें:  मकान पर पलटा मिट्टी से भरा डंपर, मां और तीन बच्चे घायल

शुक्रवार की रात को जैन नगर में बंद मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों की नगदी समेत करीब 20 लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिवार के सभी लोग गाजियाबाद रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने गए थे। मोहल्ला जैन नगर निवासी संजय सिंघल पुत्र राधेश्याम भटटा कारोबारी है। संजय के बड़े भाई मुकुल सिंघल का गाजियाबाद में 14 अगस्त को निधन हो गया था, जिसमें संजय अपने परिवार के साथ मकान का ताला बंद कर चला गया। शनिवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दरवाजा खुला देखा तो संजय को सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:  बिराल में बिजली विभाग की टीम पर हमला, श्रम् को बंधक बनाने की कोशिश

मकान के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। संजय के पुत्र निकुंज ने बताया कि घर से करीब 7 लाख की नगदी, करीब 8-9 लाख रुपये कीमत के 12 तोले सोने की जेवरात, दो किलो चांदी गायब है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर करीब 20 लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गये। इतनी बड़ी चोरी की वारदात की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। एसएचओ खतौली उमेश रोरिया ने बताया कि जैन नगर में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए अज्ञात चोर मकान की दीवार पर लगी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और मेंन गेट से बाहर निकल कर फरार हो गए। परिवार की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके लिए पुलिस टीमों का गठन करते हुए चोरों की तलाश में लगाया गया है। जल्द ही चोरी की यह वारदात खोल दी जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार बने पालिका में एनएसए

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  भाजपा ने मिटाया भेदभाव, होली के साथ रमजान में भी मुफ्त सिलेंडरः कपिल देव इस अवसर

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »