एसआईआर पर जुबानी जंग: क्या BLO की मौतें भी नाटक हैं- अखिलेश यादव 

नई दिल्ली-  विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिलीवरी वाले तंज पर समाजवादी पार्टी से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर को ईमानदारी से किया जाना चाहिए। क्या बीएलओ की मौतें भी ड्रामा हैं, संसद के शीतकालीन सत्र की हंगामेदार शुरुआत हुई है। एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्ष पर श्ड्रामा नहींए डिलीवरीश् के तंज पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया है। कहा कि श्वोटर लिस्ट में सुधारश् (एसआईआर) की प्रक्रिया को गंभीरता से किया जाना चाहिए न कि इसे एक श्ड्रामाश् समझा जाए। अखिलेश ने यह भी सवाल उठाया कि क्या बीएलओ की मौतें भी हैं, समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि डेमोक्रेसी तभी मजबूत होगी जब हमसे वोट देने का हमारा अधिकार न छीना जाए। एसआईआर की चिंता आज सच होती जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 20 हजार+ आउटसोर्स भर्ती का रास्ता साफ: 426 करोड़ बढ़ा बजट, 16 हजार न्यूनतम वेतन और आरक्षण लागू
Share This Article