मन की बात सुनकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का श्मन की बातश् कार्यक्रम, बूथ प्रशिक्षण में संगठन विस्तार पर किया संवाद

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को भाजपा नेता सुनील चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम श्मन की बातश् का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और जनभागीदारी पर आधारित संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना गया।

इसे भी पढ़ें:  गौ माता की खातिर ट्रिपल इंजन की सरकार को घेरेगा गौसेवक निशु

कार्यक्रम के उपरांत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल कूकड़ा मंडल के शक्ति केंद्र पर आयोजित बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार मजबूत बूथ व्यवस्था है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। बूथ स्तर पर सक्रियता और समन्वय ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, एक मुकदमे में चल रहा था फरार

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जितेंद्र कुच्छल, विकास पवार, अमित शास्त्री, राजेश पाराशर, प्रशांत गौतम, संजीव, सुरेंद्र सिंह, संजीव उपाध्याय, हरीश गोयल, सुशील गोयल, मिंटू चौधरी, सागर चौधरी, विजय शर्मा (मोनू), विपिन बालियान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप
Share This Article