नरेश टिकैत ने यूनियन के चार बड़े नेताओं को किया निष्कासित

अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों का आरोप, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर नेतृत्व ने दिए सख्त संदेश

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। हरिद्वार चिंतन शिविर के बाद प्रदेश समन्वय समिति की संस्तुति पर संगठन ने चार वरिष्ठ नेताओं को सभी पदों से हटाते हुए यूनियन से निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही संगठन में खाली हुए दायित्वों पर नए चेहरों की नियुक्ति कर नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रयागराज के सालिकराम यादव, लखनऊ के शिवकुमार सिंह, के.के. सिंह और दिलराज सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश समन्वय समिति के संज्ञान में आए एक प्रकरण की समीक्षा के बाद संबंधित पदाधिकारियों को संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता में संलिप्त पाया गया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  राजा राम चन्द्र का हुआ राजतिलक, श्रद्धा और उल्लास से झूम उठी अयोध्या

बताया जा रहा है कि हरिद्वार में आयोजित चिंतन शिविर के दौरान संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई थी। इसी क्रम में प्रदेश समन्वय समिति ने संबंधित प्रकरण पर निर्णय लेते हुए शीर्ष नेतृत्व को कार्रवाई की संस्तुति भेजी थी, जिस पर अंतिम मुहर लगा दी गई। इधर, संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मध्यांचल क्षेत्र के अध्यक्ष रहे सालिकराम यादव अपने समर्थकों के साथ काफी समय पहले ही संगठन से इस्तीफा दे चुके थे। इसके बावजूद संगठन ने औपचारिक रूप से उनके निष्कासन का आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हनुमान चौक पर टाटा मैक्स की टक्कर से महिला गंभीर घायल

संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी घोषित की है। इसके तहत दिलबाग सिंह को लखनऊ मंडल का मंडल अध्यक्ष, हरदयाल सिंह को लखीमपुर खीरी का जिलाध्यक्ष तथा अनुपम वर्मा को मध्यांचल क्षेत्र का जोनल अध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन ने अपेक्षा जताई है कि वे संगठन की नीतियों, किसान हितों और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। भाकियू में एक साथ चार प्रमुख नेताओं के निष्कासन और नए मनोनयनों को संगठन के भीतर अनुशासन कायम करने तथा आगामी किसान आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एक अकेले बदमाश ने तमंचा लेकर एक्सिस बैंक में डाला 40 लाख का डाका

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 96 रोगी लाभान्वित

16 नेत्र रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया चयन, दवाइयां और चश्मे वितरित मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 28 जून, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमें कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ

Read More »

रुड़की रोड से मिले लावारिस शव की पहचान, परिजनों का चौकी पर हंगामा, लगाया जाम

सुनीता कश्यप के रूप में हुई अज्ञात शव की पहचान, पति संजय कश्यप और परिजनों ने किया पोस्टमार्टम कराने से इंकार

Read More »