हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आया शिशु हाथी, हरिद्वार–देहरादून ट्रैक पर मौत

हरिद्वार–देहरादून रेलमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मोतीचूर–रायवाला स्टेशन के बीच गुरुवार सुबह रेल लाइन पार कर रहे हाथियों के झुंड में शामिल एक शिशु हाथी हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया। यह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में आता है, जहां वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर शव को हटाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हरिद्वार–देहरादून रेलखंड पर ट्रेन यातायात बाधित रहा। देहरादून से दिल्ली आनंद विहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस को रायवाला स्टेशन पर रोकना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड, लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाथियों का एक समूह सुबह ट्रैक पार कर रहा था, तभी हावड़ा एक्सप्रेस वहां आ गई। वयस्क हाथी पार निकल गए, लेकिन साथ में मौजूद शिशु हाथी पटरी पर ही फंस गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेन के लोको पायलट को हिरासत में लिया गया है, हालांकि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  अखिल भारतीय पर्यटक यान संशोधन नियम 2026 से बड़ा बदलाव

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »