सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

Screenshot

आईआईटी रुड़की सहारनपुर कैंपस में मोल्डेड फाइबर उत्पादों पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बाजार और भविष्य की दिशा पर मंथन, कहा-कृषि अपशिष्ट-वेस्ट पेपर में छिपी भविष्य की पैकेजिंग

मुजफ्फरनगर। आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस स्थित पेपर एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में मोल्डेड फाइबर उत्पादों में नवाचार विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बिंदल डुप्लैक्स प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक पंकज अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पंकज अग्रवाल ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मोल्डेड फाइबर उत्पादों की नवीन तकनीकों और उनके व्यावसायिक व पर्यावरणीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पारंपरिक प्लास्टिक पैकेजिंग के विकल्प के रूप में मोल्डेड फाइबर उत्पाद भविष्य की आवश्यकता बनते जा रहे हैं। जर्मनी सहित विश्व के अनेक देशों और भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने इस उद्योग में हो रहे नवाचारों और संभावनाओं को साझा किया।

इसे भी पढ़ें:  27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले
Screenshot

मुख्य अतिथि पंकज अग्रवाल ने कहा कि मोल्डेड फाइबर उत्पाद आज केवल एक वैकल्पिक पैकेजिंग नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर उभरता हुआ एक संपूर्ण उद्योग बन चुके हैं। इसने पर्यावरणीय संकट, प्लास्टिक प्रदूषण और सस्टेनेबिलिटी की बढ़ती मांग ने इस क्षेत्र को नई पहचान दी है। मोल्डेड फाइबर उत्पादों की सबसे बड़ी भूमिका सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विकल्प के रूप में सामने आई है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड पैकेजिंग, ई-कॉमर्स और औद्योगिक पैकेजिंग के साथ ही डिस्पोजल क्रॉकरी में इन उत्पादों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ये उत्पाद बायोडिग्रेडेबल, रीसायक्लेबल और कार्बन फुटप्रिंट कम करने वाले हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वैश्विक मानकों की पूर्ति भी संभव हो रही है।
उन्होंने बताया कि विकसित देशों के साथ-साथ भारत जैसे विकासशील देश भी अब ग्रीन पैकेजिंग को अपनाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रहे हैं, जिसमें मोल्डेड फाइबर एक मजबूत आधार प्रदान करता है। उन्होंने मोल्डेड फाइबर उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कच्चे माल के रूप में वेस्ट पेपर, कृषि अपशिष्ट, गेहूं का भूसा, गन्ने की खोई और रीसायकल फाइबर का उपयोग किया जाता है। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इन कच्चे माल को लुगदी में परिवर्तित कर उच्च गुणवत्ता के पैकेजिंग उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर मुहर, मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी
Screenshot

उन्होंने आईआईटी रुड़की के इनोपेप लैब में विकसित हो रही ऑटोक्लेव डाइजेस्टर जैसी उन्नत तकनीकों की सराहना करते हुए कहा कि अनुसंधान और उद्योग के सहयोग से उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और लागतकृतीनों में सुधार संभव है। यही नवाचार इस उद्योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे ले जाएगा। पंकज अग्रवाल ने कहा कि मोल्डेड फाइबर उत्पादों का बाजार देश और विदेश दोनों स्तरों पर तेज़ी से विस्तार कर रहा है। ई-कॉमर्स कंपनियां, बहुराष्ट्रीय ब्रांड और निर्यातक संस्थान अब प्लास्टिक के स्थान पर टिकाऊ पैकेजिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में मोल्डेड फाइबर पैकेजिंग का वैश्विक बाजार अरबों डॉलर का होगा, जिसमें भारत की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सरकारी नीतियां, प्लास्टिक प्रतिबंध और कार्बन न्यूट्रल लक्ष्य इस उद्योग के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसों में किसान और बाइक एजेंसी कर्मचारी की मौत

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की तकनीकें न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि पराली जलाने जैसी गंभीर समस्या के समाधान में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। साथ ही, कृषि अपशिष्ट के उपयोग से किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उपस्थित विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे टिकाऊ पैकेजिंग की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। संगोष्ठी के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि उद्योग, शैक्षणिक संस्थान और वैश्विक कंपनियों के सहयोग से पर्यावरण अनुकूल समाधान विकसित कर भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Also Read This

खड़े वाहन में घुसी बरात से लौट रही मैजिक, दो की मौत

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरमुरा के पास दर्दनाक हादसा हुआ। इस दौरान मैजिक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार को डीजे लदा मैजिक वाहन खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से जा भिड़ा। हादसे में डीजे वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। रॉबर्ट्सगंज की डीजे साउंड सर्विस का मैजिक वाहन दुद्धी क्षेत्र के नगवा गांव में बरात की बुकिंग पूरी कर वापस लौट रहा

Read More »

15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

बहजाई- संभल के बहजोई क्षेत्र स्थित राइस मिल में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया। मक्का सुखाने वाले एलीवेटर के करीब 15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इसे भी पढ़ें:  42 डिग्री तापमान में प्रधान राजकुमार भगत की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र

Read More »

वेनेजुएला में भूकंप हजारों मौतों की आशंका, भारत करेगा हर संभव मदद

वेनेजुएला- एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही हुई। राजधानी काराकास में कई इमारतें ढह गईंए एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा की है। राहत और बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है। राष्ट्रपति ने कहा है कि 32 मौतों की पुष्टि हुई है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा श्हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के आभारी हैंए जो वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में

Read More »

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  1 सितंबर से लागू हुए

Read More »